Blog

थाने में युवक का हंगामा, हवालात में पीया संदिग्ध तरल पदार्थ, हालत बिगड़ने पर बिलासपुर रेफर

जांजगीर-चांपा । जिले के कोतवाली थाना जांजगीर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने थाने के भीतर ही संदिग्ध तरल पदार्थ पी लिया। जांजगीर निवासी गोपाल शर्मा शराब के नशे में थाना पहुंचा और अचानक थाना प्रभारी के नाम पर गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगा। पुलिस स्टाफ द्वारा समझाने के बावजूद स्थिति बिगड़ती चली गई।

इसी दौरान युवक हवालात के भीतर घुस गया और अपने साथ लाई प्लास्टिक बोतल में मौजूद अज्ञात द्रव का सेवन कर लिया। पुलिसकर्मी उसे रोकने दौड़े, लेकिन वह फर्श पर गिर गया। आनन-फानन में पुलिस टीम ने उसे उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। पूरी घटना थाने में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है।

अस्पताल में भी युवक ने इलाज से इनकार कर हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद बेटे और पत्नी के पहुंचने पर स्थिति संभाली गई। युवक की हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *