Blog

पुलिस लाइन में अनुशासन की झलक, एसएसपी रजनेश सिंह ने परेड में दिए सख्त निर्देश, विजिबिलिटी बढ़ाने पर जोर

बिलासपुर ।पुलिस लाइन में आयोजित जनरल परेड ने अनुशासन, समन्वय और पुलिसिंग की तैयारियों की एक मजबूत तस्वीर पेश की। कदमताल की गूंज के बीच एसएसपी रजनेश सिंह ने परेड का निरीक्षण कर जवानों को दिशा-निर्देश दिए और प्रभावी पुलिसिंग पर जोर दिया।

सुबह की शुरुआत पुलिस लाइन में सजी कतारों और एकरूप कदमताल के साथ हुई… जहां हर कदम जिम्मेदारी और कर्तव्य का संदेश दे रहा था। जवानों ने शानदार ड्रिल का प्रदर्शन करते हुए अनुशासन और टीमवर्क की मिसाल पेश की।

इस दौरान एसएसपी रजनेश सिंह ने परेड का निरीक्षण किया, सलामी ली और पुलिसिंग को और मजबूत बनाने के लिए अहम दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बीट सिस्टम को सुदृढ़ करने पर जोर देते हुए कहा कि हर क्षेत्र में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी जरूरी है, ताकि कानून-व्यवस्था और जनता का भरोसा दोनों मजबूत हो सके।

एसएसपी ने पुलिस विजिबिलिटी बढ़ाने की बात भी कही… उन्होंने स्पष्ट किया कि जब पुलिस जमीन पर दिखती है, तो अपराध पर नियंत्रण के साथ आम जनता में सुरक्षा की भावना भी बढ़ती है।

यातायात व्यवस्था को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए। नियमों का पालन सुनिश्चित करने और शहर में सुचारू ट्रैफिक बनाए रखने को पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी बताया गया।

वहीं, अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत पुलिस, फायर और एसडीआरएफ टीमों ने संयुक्त रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों को आग लगने की स्थिति में शुरुआती सावधानियां, भीड़ नियंत्रण और फायर टीम को सहयोग करने के तरीके सिखाए गए।

प्रशिक्षण में आग के विभिन्न प्रकार ए, बी और सी कैटेगरी के साथ एबीसी फायर एक्सटिंग्विशर के उपयोग की भी जानकारी दी गई। सभी को निर्देश दिए गए कि थानों और घरों में अग्निशमन उपकरण जरूर रखें।

आने वाले दिनों में शहर के भीड़-भाड़ वाले इलाकों, स्कूल और कॉलेजों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे… ताकि आपात स्थिति में आम जनता भी सतर्क और तैयार रह सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *