Blog

संदिग्ध मौत पर सवालों के घेरे में पुलिस, न्याय के इंतज़ार में परिजन

बिलासपुर । जिले में एक गंभीर मामला सामने आया है जहां एक युवक की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर एफआईआर दर्ज न करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में मृतक के पिता ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपते हुए न्याय की मांग की है।

दरअसल पूरा मामला कोटा थाना क्षेत्र का है जिसने स्थानीय स्तर पर चिंता और आक्रोश का माहौल बना दिया है। शिकायत के अनुसार मृतक युवक केशव सतनामी को 7 मार्च को दोपहर करीब 3 बजे कुछ लोग अपने साथ मोटरसाइकिल में बैठाकर ले गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। बाद में रात करीब 7:30 बजे युवक को गंभीर अवस्था में घर लाया गया जहां उसकी हालत बिगड़ती देख परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि युवक के शरीर पर चोट के निशान थे और यह एक सुनियोजित हत्या का मामला प्रतीत होता है शिकायत में कुछ संदिग्ध लोगों के नाम भी बताए गए हैं जिन पर घटना में शामिल होने का शक जताया गया है।पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। न्याय की उम्मीद और ज्ञापन लेकर पहुंचे समाज और स्थानीय लोगों ने यह भी कहा है कि अगर न्याय नहीं मिला तो आने वाले दिनों में आंदोलन किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *