मल्हार में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा….श्रद्धा और उत्साह से गूंजा नगर

बिलासपुर ।भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर मल्हार नगर में भव्य, अनुशासित एवं अत्यंत आकर्षक शोभायात्रा का आयोजन हर्षोल्लास एवं धार्मिक उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मां डिडनेश्वरी मंदिर प्रांगण से हुआ, जहां समस्त विप्र परिवार एकत्रित होकर भगवान परशुराम जी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती संपन्न की।
तत्पश्चात जयघोष, ढोल-नगाड़ों एवं भक्तिमय वातावरण के बीच शोभायात्रा नगर भ्रमण हेतु प्रस्थान हुई। इस भव्य शोभायात्रा में मल्हार सहित आसपास के ग्रामों सीपत, मस्तूरी, किरारी, जयरामनगर, बैटरी, जैतपुर, शुक्लकारी, लोहर्षि आदि से बड़ी संख्या में विप्र बंधु-भगिनियों की सहभागिता रही। संपूर्ण मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं द्वारा भोग-प्रसाद एवं पेय पदार्थों का वितरण किया गया तथा जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया, जिससे पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। कौशल पांडेय के निवास पर शोभायात्रा का विशेष स्वागत पुष्पवर्षा एवं भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना के साथ किया गया।
इसके पश्चात महेंद्र देवांगन द्वारा समस्त विप्र समाज का गमछा एवं पीताम्बर पट्टा पहनाकर आत्मीय अभिनंदन किया गया। मंदिर प्रांगण में विमल पांडेय द्वारा कोल्डड्रिंक की व्यवस्था की गई। स्कूल चौक पर धर्मेंद्र सिंह एवं आशुतोष वर्मा द्वारा रसना एवं फलों का वितरण किया गया। मेला चौक में हिन्दू पर्व आयोजन समिति द्वारा पेय पदार्थों का वितरण किया गया, जिसमें शंकर सिंह, मुकुल सिंह, विवेक सिंह, कृष्ण सिंह एवं अज्जू तिवारी का विशेष योगदान रहा। मुख्य मार्गों से होते हुए शोभायात्रा रेस्ट हाउस मल्हार पहुंची, जहां भगवान परशुराम जी की भव्य आरती एवं धर्मसभा का आयोजन किया गया। धर्मसभा में समाज के वरिष्ठजनों द्वारा सामाजिक एकता, संस्कारों के संरक्षण, सांस्कृतिक जागरूकता एवं आर्थिक सशक्तिकरण पर प्रेरणादायी विचार व्यक्त किए गए।जिसमें समाज के सीनियर लोगों का सम्मान किया गया।
*उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले प्रतिभावान सदस्य भी हुए सम्मानित*
इसके साथ ही समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाले प्रतिभावान सदस्यों को भी सम्मानित किया गया, जिनमें दीक्षा पाण्डेय (खाद्य निरीक्षक), संदीप पाण्डेय (पटवारी), डॉ. श्रुति शर्मा (एम.बी.बी.एस.), विवेक तिवारी (सहायक स्टेशन मास्टर, भारतीय रेल), योगिता पाण्डेय (राज्य स्तरीय योग स्वर्ण पदक विजेता) एवं संघर्ष पाण्डेय बैंकिंग सेवा में प्रोबेशनरी ऑफिसर शामिल रहे।
नगर के गौरव भगवताचार्य पंडित मयंक पांडेय एवं पंडित दीपेश तिवारी को उनके वैदिक ज्ञान एवं भागवत पारायण में उत्कृष्ट दक्षता के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। शिक्षा एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं अक्षत पाण्डेय (94%), अनन्या पाण्डेय (91%), अनुष्का पाण्डेय (89%), आस्था पाण्डेय (बॉक्सिंग पदक एवं 87%), नेहल तिवारी (राज्य स्तरीय बेसबॉल प्रथम स्थान),