पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद शुक्ला को मिली बड़ी जिम्मेदारी,पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बनाए गए बूथ प्रबंधन कार्यक्रम के समन्वयक

अरविंद शुक्ला को जुझारू छवि का मिला इनाम, संगठन में सक्रियता का मिला फायदा
बिलासपुर।छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव कांग्रेस के कद्दावर नेता भूपेश बघेल से जारी प्रेस नोट के अनुसार इंडियन नेशनल कांग्रेस ने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए ,पंजाब में बूथ प्रबंधन कार्यक्रम के लिए समन्वयकों की नियुक्ति की है ,इस सूची में बिलासपुर के पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अरविंद शुक्ला का नाम भी शामिल है,इस नियुक्ति को बड़ी जिम्मेदारी माना जा रहा है ।
पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, युवा नेता अरविंद शुक्ला का चयन संगठनात्मक दृष्टि से स्वाभाविक माना जा रहा है, बिलासपुर में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए उन्होंने लगातार रेलियां,सभाएं और संगठनात्मक कार्यक्रमों के जरिए अपनी सक्रियता दिखाई है ।
उनकी पहचान एक ऊर्जावान और जुझारू साफ सुथरी छवि के नेता के रूप में बनी है ,पूर्ववर्ती बघेल सरकार के साथ उनकी नजदीकी भी चर्चा में रही है,संगठन में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए बूथ समन्वय समिति में शामिल किया जाना उनके कार्यों की स्वीकृति के तौर पर देखा जा रहा है ।
ब्लॉक अध्यक्ष रहते हुए उनके नेतृत्व में,लोकसभा ,विधानसभा ,निगम चुनाव सफलता पूर्वक संपन्न हुए है,निगम चुनाव में कई ऐसे वार्डो में सफलता मिली ,जहां कांग्रेस 30 सालों से खाता नहीं खोली थी ।
शुक्ला के संगठन क्षमता एवं अनुभव का लाभ पंजाब विधानसभा चुनाव में बूथ प्रबंधन को अवश्य प्राप्त होगा ।
पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद शुक्ला पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के करीबी एवं विश्वस्थ माने जाते है ।