राम अम्बेडकर के नाम से जीजीयु मे बवाल,हॉस्टल से छात्रों को किया बाहर

बिलासपुर। गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में व्हाट्सएप ग्रुप में आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया, मामला सामने आते ही कैंपस में तनाव का माहौल बन गया… प्रशासन ने चार छात्रों को हॉस्टल से निष्कासित कर दिया है और कोनी थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामला यूनिवर्सिटीके स्वामी विवेकानंद हॉस्टल का है… जहां लॉ विभाग के छात्रों द्वारा भगवान श्रीराम, परशुराम और डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणीयां की गई… जिसका स्क्रीनशॉट वायरल होते ही हंगामा मच गया।रात में ही यूनिवर्सिटी प्रशासन मौके पर पहुंचा और जांच के बाद चार छात्रों को हॉस्टल से बाहर कर दिया।शनिवार सुबह छात्रों में आक्रोश देखने को मिला… एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपकर सख्त कार्रवाई और निष्पक्ष जांच की मांग की। वहीं यूनिवर्सिटी प्रशासन ने जांच के लिए कमेटी गठित कर दी है। फिलहाल पुलिस और यूनिवर्सिटी प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटे हैं… और कैंपस में स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।