Blog

आईपीएल के दौरान ऑनलाइन सट्टे पर पुलिस का शिकंजा.

बिलासपुर – शहर और ग्रामीण क्षेत्रो में आईपीएल क्रिकेट मैच के दौरान सट्टेबाजी का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में चकरभाठा पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी रेडमी मोबाइल और क्रोमा गेट आईडी के जरिए संगठित रूप से दांव लगवा रहा था।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नयापारा चौक के पास एक युवक एक्टिवा पर बैठकर मोबाइल के जरिए सट्टा खिला रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर वार्ड क्रमांक 08 चकरभाठा निवासी दिनेश पंजवानी को गिरफ़्तार किया,पकड़े गए आरोपी दिनेश पंजवानी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच चल रहे मैच पर ऑनलाइन सट्टा खिला रहा था। वह ग्राहकों से सट्टे की रकम लेकर उसे ऑनलाइन माध्यम से मुख्य सरगना अज्जू भकतानी और उसके एक अन्य साथी को भेजता था। आरोपी ने बताया कि उसने अज्जू से 20 हजार रुपये लेकर उसके लिए काम करना शुरू किया था।मामले का मुख्य आरोपी अज्जू भकतानी और उसका एक अन्य साथी फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। गिरफ्तार आरोपी दिनेश पंजवानी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *