Blog

गांवों ने भेजे 10 गौधाम के प्रस्ताव, मंजूरी अटकी, मवेशी सड़क पर…

प्रत्येक गौधाम की क्षमता है 200 मवेशियों की

भाटापारा- ब्लॉक 10 गांवों में बनेंगे 10 गौधाम। छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के निर्देश पर संपूर्ण जानकारी भेजी जाने के बाद अब प्रस्ताव पर मंजूरी की प्रतीक्षा कर रहा है भाटापारा शासकीय पशु चिकित्सालय।

खंड क्षेत्र की सीमा से होकर गुजरने वाला नेशनल और स्टेट हाईवे बहुत जल्द घुमंतू मवेशियों से मुक्त होगा क्योंकि इनके लिए अब ऐसे स्थाई इंतजाम किए जा रहे हैं जहां छाया, चारा- पानी और देखरेख की पुख्ता व्यवस्था होगी।


यह 10 गांव

प्रस्ताव के अनुसार ग्राम तरेंगा, ग्राम खम्हरिया, ग्राम देवरी, ग्राम कड़ार, ग्राम गुड़ेलिया, ग्राम गोढ़ी एस, ग्राम सिंगारपुर, ग्राम कोदवा, ग्राम पथरिया व खंड मुख्यालय में गौधाम बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है। स्टेट हाईवे से इन ग्रामों की दूरी शून्य से 24 किलोमीटर है। प्रतिकूल स्थितियों में यहां तक पहुंचना आसान है।


मिलेंगी यह सुविधाएं

मवेशियों के घूमने- फिरने के लिए एक से छह एकड़ भूमि। बिजली, पानी की स्थाई व्यवस्था और छाया के लिए शेड और बाड़ा बनाया गया है। प्रत्येक गौधाम की क्षमता 200 मवेशियों की होगी। साथ ही समय-समय पर पशुओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण तथा टीकाकरण के लिए चिकित्सकीय सुविधाएं भी गौधामों के लिए अनिवार्य रूप से पहुंचाई जाएंगी।


ऐसे मवेशी पहले

तेज गति से वाहन चालान और घुमंतू मवेशियों की आवाजाही से स्टेट एवं नेशनल हाईवे में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या बढ़ रही है। सड़क पर नहीं पहुंच पाएं यह मवेशी, इसलिए इन्हें जप्त करके गौधामों में पहुंचाया जाएगा। इसके साथ मवेशी पालकों को भी अपने मवेशियों के लिए आवश्यक सभी इंतजाम गंभीरता से करने के लिए जागरूक किया जा रहा है ताकि सड़क पर नहीं पहुंचें पालतू मवेशी।

वर्जन
मंजूरी की प्रतीक्षा

खंड क्षेत्र के 10 गांव में 10 गौधामों की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी की प्रतीक्षा कर रहें हैं।
-डॉ एस एन अग्रवाल, अति. उपसंचालक, पशु चिकित्सालय, भाटापारा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *