36 लाख की सड़क एक महीने में उखड़ी, गनियारी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा….सड़क बनी या भ्रष्टाचार की दीवार, गनियारी की सीसी रोड ने खोली पोल

….
सड़क पर गड्ढे नहीं,भ्रष्टाचार के निशान हैं- ग्रामीणों का आरोप…
अरुण साव के विभाग पर उठे सवाल, सड़क निर्माण बना विवाद..
बिलासपुर। जिले में सड़क निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप लगातार सामने आ रहे हैं। कोटा और मस्तूरी के आमाकोनी के बाद अब तखतपुर क्षेत्र के गनियारी में भी सड़क निर्माण पर सवाल उठने लगे हैं। यहां एमएमजीएसवाई योजना के तहत करीब 36 लाख रुपए की लागत से बनी सीसी रोड महज एक महीने में ही उखड़ने लगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता और तय मानकों की अनदेखी की गई है।
विओ:- ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत देखकर ऐसा लग रहा है मानो विकास नहीं बल्कि भ्रष्टाचार बिछाया गया हो। जगह-जगह सड़क टूट रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानी हो रही है। नाराज ग्रामीणों ने सड़क का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला गरमा गया।आज बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और शिकायत दर्ज कराते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। ग्रामीणों ने दोषी अधिकारियों और निर्माण एजेंसी पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि लोक निर्माण विभाग अरुण साव के पास है, जिससे अब यह मामला राजनीतिक रूप भी लेता नजर आ रहा है।