Blog

95 वर्षीय बुजुर्ग महिला पर रात में हमला,मारे थप्पड़

दैनिक कार्यों के कारण खुला रहता था कमरे का दरवाजा,

जिसका आरोपी ने उठाया फायदा

बिलासपुर।चकरभाठा क्षेत्र में देर रात एक 95 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। एक युवक रात के समय कमरे में घुसा और बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पीड़िता
की बहू नम्रता हिन्दुजा ने पुलिस को बताया कि उनकी सास हिन्दुजा उम्रदराज होने के कारण रात में कई बार उठती-बैठती थीं। इसी वजह से उनके कमरे का दरवाजा बंद नहीं किया जाता था। घटना 16 मई की रात करीब 2.30 बजे की बताई जा रही है, जब कोई व्यक्ति कमरे में घुस आया।वही
परिजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने बुजुर्ग महिला को थप्पड़ मारे। जब उन्होंने आवाज लगाने की कोशिश की तो आरोपी ने उनका मुंह दबा दिया और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। सुबह परिवार के लोगों को घटना की जानकारी मिली। मारपीट से बुजुर्ग महिला के चेहरे और गले में चोट आई है। घटना की सूचना पर चकरभाठा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *