Blog

भाजयुमो मे फूंका राहुल गांधी और दीपक बैज का पुतला,राहुल गांधी का बयान उनकी हताशा और संकुचित मानसिकता को स्पष्ट रूप से उजागर करता है – मोहित जायसवाल

लगातार चुनावी पराजय के कारण कांग्रेस नेता की भाषा और व्यवहार में हताशा झलक रही है- ऋषभ चतुर्वेदी

बिलासपुर ।भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर ग्रामीण द्वारा राहुल गांधी एवं दीपक बैज द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में की गयी अभद्र टिप्पणी के विरोध में पुतला दहन किया गया ।प्रदर्शन के दौरान भाजयुमो भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जमकर नारे बाजी की।भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए इसे ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ और ‘अराजक मानसिकता’ का परिचायक बताया है। उन्होंने कहा कि भारतीय राजनीति में मर्यादा, औचित्य और सामाजिक सद्भाव अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, लेकिन राहुल गांधी का हालिया बयान इन मूल्यों के विपरीत है। लगातार चुनावी पराजय के कारण कांग्रेस नेता की भाषा और व्यवहार में हताशा झलक रही है।

भाजयुमो जिला अध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी ने कहा कि क्या नक्सलवाद का उन्मूलन, देश की सीमाओं की रक्षा और तिरंगे की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ाना देशद्रोह की श्रेणी में आता हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय से सत्ता से दूर रहने की निराशा ने कांग्रेस पार्टी को लोकतांत्रिक मर्यादाओं की सीमाएं लांघने पर विवश कर दिया है। जिस कुशल एवं दृढ़ नेतृत्व ने आतंकवाद व नक्सलवाद जैसी गंभीर चुनौतियों का सामना करते हुए देश की सुरक्षा को अभूतपूर्व मजबूती प्रदान की और भारत को विश्व मंच पर एक सम्मानित, सशक्त एवं निर्णायक शक्ति के रूप में स्थापित किया, उसी लोकतांत्रिक रूप से चुने गए शीर्ष नेतृत्व के विरुद्ध ऐसी घृणित टिप्पणी न केवल अत्यंत निंदनीय है, बल्कि 140 करोड भारतीयों की भावनाओं का सीधा अपमान भी है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष मोहित जायसवाल,महामंत्री यश मनहर,चंद्रप्रकाश सूर्या,तिलक साहू,भाजयुमो जिलाध्यक्ष ऋषभ चतुर्वेदी,महामंत्री तुषार चंद्राकर,राजकुमार साहू,रेखा सूर्यवंशी,पवन कश्यप,शैलेश गोरख,ललित यादव,ब्रजेश शर्मा,अंकित मिश्रा,भास्कर पटेल पटेल,अमन अग्रहरि,सूरज साहू,अभिषेक साव,यश गोरहा,रितेश कलवानी,शरद खैरवार,शिवराज साहू,बलवंत सिंह,मनीष कौशिक,आयुष यादव,सूरज दुबे,अजय रजक,नरेंद्र नायक, खिलावन श्रीवास, दिनेश तिवारी, वैभव तम्बोली, बिट्टू कौशिक,गोयल साहू, विजय वस्त्रकार, विकाश साहू, ओम पाटनवार,ओमप्रकाश साहू,दुर्गेश देवांगन, मिथलेश श्रीवास, करण सिंह चंदेल, रितेश साहू, करण सिंह,प्रकाश तिवारी,सचिन जैन,मनीष कौशिक ,चंद्रकांत अग्रवाल,धनंजय साहू ,रोहित साहू,गोलू साहू,शंकर राव मराठा,सृजन मिश्रा,प्रफुल्ल साहू,आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *