Blog

नाबालिग प्रेमिकाओं को शादी का झांसा देकर भगाने वाले आरोपी युवक गिरफ्तार

बिलासपुर।बिल्हा और सीपत थाना क्षेत्र में एक जैसे दो मामलो में आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। दोनों ही प्रकरण के आरोपियों में नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर शरीरिक शोषण किया है।

बिल्हा थाना क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग किशोरी 22 मई को घर से बिना किसी को सूचना दिए गायब हो गई। परिजनों ने इसकी शिकायत बिल्हा थाने में किया। 23 तारीख को डायल 112 की टीम ने नाबालिग किशोरी को बरामद कर थाने के सुपुर्द किया । लड़की से पूछताछ में पता चला कि उसका ग्राम आमगांव पचपेड़ी निवासी 24 वर्षीय दीपक दास मानिकपुरी के साथ कथित प्रेम संबंध था। दीपक उसे शादी करने के नाम पर अपने साथ भगाकर ग्राम बरतोली से अपने गांव पचपेड़ी ले गया था, जहां उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। पुलिस ने बलात्कार, अपहरण के अलावा के पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दीपक दास मानिकपुरी को गिरफ्तार कर लिया।


इसी तरह का मामला सीपत क्षेत्र से भी आया जहां ग्राम दर्रा भाटा सीपत निवासी 23 वर्षीय नरेश कुमार भारद्वाज भी अपनी कथित प्रेमिका को शादी का झांसा देकर ऊटी भगा कर ले गया था। भागने से पहले वह नाबालिग प्रेमिका को लेकर ग्राम दर्रा भाटा दुर्गा मंदिर पहुंचा और कथित तौर पर उसके साथ शादी कर पति-पत्नी की तरह शारीरिक संबंध बनाता रहा। इसके बाद दोनों भाग कर ऊटी चले गए। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए ऊटी से आरोपी और नाबालिग किशोरी को बरामद किया, जिसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में कार्यवाही करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *