पुलिस परिवार के लिए सामुदायिक भवन जिसमें होगा पुलिस परिवार के सामाजिक और पारिवारिक कार्यक्रम

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा किया गया भूमि पूजन
बिलासपुर ।पुलिस कॉलोनी निलयम तिफरा में पुलिस परिवार हेतु सामुदायिक भवन निर्माण के लिए एसएसपी रजनेश सिंह आईपीएस भूमि पूजन किया गया।एसएसपी रजनेश सिंह द्वारा निलयम कॉलोनी में निवासरत परिवार से समय समय पर रूबरू होने पहुंचे थे और देखे की परिवार के सदस्यों के लिए कोई कार्यक्रम आयोजित करने हेतु व्यवस्था नहीं, और अपने प्रयासों से जिला कलेक्टर डीएमएफ,सीएसआर मद से सामूदायिक भवन स्वीकृत कराया गया, जिस हेतु विधिवत् प्रक्रिया पश्चात आज भूमि पूजन किया गया ।
इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह, डीएसपी लाइन मंजूलता केरकेट्टा , एसडीओ पीडब्ल्यूडी आदित्य ग्रोवर, रक्षित निरीक्षक भूपेन्द्र गुप्ता,सब इंजीनियर कुंजाम के साथ पुलिस परिवार के पदाधिकारी बड़ी संख्या मे महिला एवं बच्चें उपस्थित रहे जो भूमि पूजन में शामिल हुए। सामुदायिक भवन पाकर सभी परिवार वालों में खुशी और उत्साह नजर आया और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का धन्यवाद दिए ।