Blog

बीट सिस्टम से मिली सकरी पुलिस को सफलता,गांजा बिक्री करने वाला आरोपी गिरफतार

बिलासपुर ।एसएसपी रजनेश सिंह द्वारा जिला बिलासपुर के सभी थाना क्षेत्र के सभी स्थानो के साथ साथ अंदरूनी क्षेत्रो में संपूर्ण क्षेत्राधिकार में पुलिस की उपस्थिति/ दृश्यता, अपराधो की रोकथाम एवं पतासाजी के लिए बीट सिस्टम लागू किया गया है। प्रत्येक बीट के लिए बीट आरक्षको को नियुक्त कर जिम्मेदारी दी गई है। बीट सिस्टम के लागू होने पर थाना क्षेत्र में हो रही असामाजिक गतिविधो, अपराधो की सूचना पुलिस को मिल रही है । बीट सिस्टम लागू होने के बाद से सकरी पुलिस को लगातार नशे/अवैध शराब के कारोबारियो की सूचना मिल रही है सकरी पुलिस द्वारा लगातार बेचने/परिवहन करने वालो के विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। इसी बीच मुखबीर सूचना पर बजरंग पारा सकरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करते आरोपी करूणा वर्मा पिता स्व शंकर वर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी शांति नगर सकरी थाना सकरी जिला बिलासपुर को पकडा गया। आरोपी के कब्जे से 1.200 किग्राम गांजा कीमती 9000 रूपये एवं बिक्री रकम 300 रूपये जप्त किया गया । आरोपी के विरूद्ध विधिवित एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यावाही कर न्यायालय पेश किया गया हैा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *