Blog

लीलागर नदी में डूबने से ग्रामीण की मौत..पानी में तैरती मिली लाश

बिलासपुर।पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मुकुंदपुर में लीलागर नदी में एक ग्रामीण की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी धर्मेंद्र यादव पिता सुंदर यादव 38 वर्ष के रूप में हुई है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार धर्मेंद्र यादव शनिवार शाम घर से लीलागर नदी किनारे स्थित बिहीबारी की ओर गया हुआ था। देर शाम करीब 6 बजे तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। इसके बाद परिवार के लोग उसकी तलाश करते हुए नदी किनारे पहुंचे। इस दौरान उन्होंने नदी के पानी में एक शव तैरता हुआ देखा, आसपास के लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया, जिसकी पहचान धर्मेंद्र यादव के रूप में हुई। घटना की सूचना तत्काल पचपेड़ी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रारंभिक तौर पर मामला नदी में डूबने का माना जा रहा है, हालांकि मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *