Blog

अब प्रदेश के सेट पास छात्र होंगे लाभांवित पीएचडी में मिलेगा सीधा प्रवेश,एनएसयूआई प्रदेश सचिव के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन का असर

बिलासपुर।एनएसयूआई के प्रदेश सचिव रंजेश सिंह के नेतृत्व में पंडित सुन्दरलाल शर्मा ओपन यूनिवर्सिटी के कुलपति महोदय एवं यूनिवर्सिटी ग्रंट्स कमीशन के चेयरमैन के नाम सौंपे गए ज्ञापन का सकारात्मक परिणाम सामने आया है। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा सेट उत्तीर्ण छात्रों को पीएचडी में इंटरव्यू के आधार पर सीधे प्रवेश देने का निर्णय लिया गया है, जिससे प्रदेशभर के हजारों छात्र लाभांवित होंगे।
एनएसयूआई द्वारा लगातार यह मांग उठाई जा रही थी कि सेट पास विद्यार्थियों को अनावश्यक जटिल प्रक्रियाओं से राहत देते हुए सरल एवं पारदर्शी प्रवेश व्यवस्था लागू की जाए। इसी मांग को लेकर प्रदेश सचिव रंजेश सिंह के नेतृत्व में विश्वविद्यालय प्रशासन एवं यूजीसी को ज्ञापन सौंपा गया था।


प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने कहा कि यह केवल संगठन की जीत नहीं बल्कि प्रदेश के मेहनती और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के अधिकारों की जीत है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई हमेशा छात्रहित के मुद्दों को मजबूती से उठाती रही है और आगे भी छात्रों के भविष्य एवं शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता के लिए संघर्ष जारी रहेगा, बताया गया कि पूर्व के ज्ञापन में भी सेट पास छात्रों को भी सीधे प्रवेश के लिए अवसर दिया जायेगा ।
एनएसयूआई पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नई दिशा और अवसर मिलेगा। संगठन ने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी छात्रहित से जुड़े विषयों पर सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *