Blog

BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष का PA बनकर MLA से की 10 हजार की ठगी….रिटायर्ड IAS के नाम पर भी ठगी करने का किया था प्रयास….खुलासा हुआ तो थाने में हुई शिकायत

रायपुर – छत्तीसगढ़ में साइवर ठगों ने अपना जाल व्यापक रूप से फैला रखा है।साइवर ठगों ने बीते दो दिन पूर्व रिटायर्ड आईएएस एवं वर्तमान भाजपा नेता आर. पी. एस. त्यागी का मोबाईल हैक कर उनके कई परिचितों एवं परिजनों को संदेश भेज आईएएस त्यागी क़े नाम से साठ हज़ार रुपए अकाउंट में ट्रांसफर करने को कहा गया किन्तु परिजनों को शक होने क़े कारण एवं पूर्व आईएएस त्यागी ने इसकी शिकायत रायपुर पुलिस साइवर सेल में दर्ज कराने क़े कारण त्यागी का साइवर ठग शिकार नहीं कर पाने में सफल हुए।किन्तु साइवर ठगों क़े अगले शिकार रायपुर क़े भाजपा विधायक पुरन्दर मिश्रा हो गए और उनसे भाजपा के राष्ट्रीय नितिन नवीन के नाम पर हजारों की ठगी हो ग‌ई।हुआ यूँ कि ठग ने स्वयं को नवीन का पीए बताया और रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा से 10 हजार रुपए अपने बताए खाते में ट्रांसफर करा लिया, मिश्रा ने भी यह रकम 4500 और 5500 रूपए की दो किश्त में दे दिए।ज़ब विधायक मिश्रा ने नवीन के पीए को लेकर पार्टी स्तर पर तस्दीक की तो पूरा मामला सामने आया, मिश्रा ने खम्हारडीह थाने में 318/4 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस साइबर सेल की मदद से पड़ताल शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *