चाकूबाजी से थर्राया बिलासपुर शहर,24 घंटे में तीन जगहों पर चाकूबाजी की घटना,जरा सी बात पर चल जाता है चाकू

चाकूबाजी की घटना में युवक सबसे आगे
बिलासपुर। जिले में ऐसा कोई दिन नहीं होगा जिस दिन चाकूबाजी की घटना नहीं घटी हो।हर दिन किसी न किसी थाने से सुनने को जरूर मिलता है कि चाकू मारकर हत्या कर दी गई है या फिर चाकू मारकर जानलेवा हमला कर दिया गया है।या फिर चाकू से जान लेने की कोशिश की गई है।इस तरह से दिनों दिन हो रही
चाकूबाजी की घटना से बिलासपुर थर्रा गया है।

दरअसल लगातार हो रही चाकूबाजी की घटना को लेकर शहर की जनता डरी सहमी सी है।जिनके मन में डर समा गया है और उनको यह भी मालूम है कि यह सब युवाओ में ज्यादा हो रहा है।इसमें कुछ युवक नशेड़ी है और कुछ बेरोजगार है इसके अलावा कुछ युवक लड़ाई झगड़े के कारण आक्रोशित होकर चाकू चला देते है।जिन्हें देखकर ऐसा लगता है कि चाकूबाजी करने वालो को कानून का डर जरा भी नहीं है।बल्कि कानून को अपनी जेब में रखते है।
तभी दिन हो या रात चाकूबाजी की घटना को अंजाम देने में एक पल की भी देरी नहीं करते है।यही कारण है कि शहर में चाकूबाजी को लेकर दहशत में है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाने लगे है।

चौक चौराहे और बीट सिस्टम प्रणाली पर पुलिस,फिर भी घटना
देखा जाए तो बीत सिस्टम और चौक चौराहे के अलावा पेट्रोलिंग करने की बात पुलिस खुद कहती है।यही नहीं इसके लिए पुलिस लोगो को जागरूक भी करती है।बावजूद इसके घटनाएं कम होने की बजाए बढ़ती जा रही है।और कड़ी कार्रवाई नहीं होने के कारण आरोपियों के हौसले बुलंद हो रहे है।

आमजनों में बढ़ते जा रहा है खौफ
लगातार चाकूबाजी की घटना और घटनाएं होने से लोगो के मन में दहशत आते जा रहा है।लोग इस कदर डर रहे है मानो कोई भूत आ गया हो।देर रात परिवार के साथ घूमने वाले लोग भी काफी दहशत में है और मनचले युवकों से भी लोग काफी परेशान है।आमजनों का कहना है कि घटनाएं इतनी बढ़ चुकी है कि अब घर से निकलने में डर लगता है।

डीएसपी के भाई को घर घुसकर मार गया था चाकू
बता दे कुछ दिनों पहले सिरगिट्टी के डीएसपी के भाई को घर घुसकर चाकू मारा गया था।जिसमें पुलिस ने कार्रवाई तो की लेकिन खानापूर्ति कार्रवाई करके युवकों को कोर्ट से जमानत मिल गई।जिसमें अब तक पीड़ित परिवार पर नाराजगी बनी हुई है।जिनका सीधे आरोप है कि पुलिस ने सिर्फ दिखावे की कार्रवाई की है।

केस 1
लोखंडी ओवरब्रिज के पास लूटपाट और मारपीट करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। सकरी थाना पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने मोबाइल झपटमारी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी और एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से झपटमारी में लूटा गया मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटर तथा एक धारदार चाकू बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि मोबाइल झपटमारी की घटना में शामिल दो युवक सकरी ओवरब्रिज के पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही दोनों आरोपी एक्टिवा से भागने लगे, लेकिन जल्दबाजी में वाहन से गिर पड़े। इसके बाद पुलिस ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने 20 मई 2026 को लोखंडी ओवरब्रिज के पास एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति से मोबाइल फोन झपटने की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।
आरोपियों की निशानदेही पर झपटमारी में लूटा गया मोबाइल फोन, जिसकी कीमत लगभग छह हजार रुपये बताई गई है, बरामद कर लिया गया। साथ ही घटना में प्रयुक्त एक्टिवा और एक धारदार चाकू भी जब्त किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान शुभम यादव के रूप में हुई है, जबकि उसके साथ एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल था। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है
केस 2
बेटी से विवाह की जिद पर पिता पर हमला, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर – न्यायधानी बिलासपुर के कुदुदंड क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पीड़ित की पुत्री से विवाह करना चाहता था और इसी बात को लेकर विवाद के बाद उसने युवती के पिता पर चाकू से हमला कर दिया था। मिली जानकारी के अनुसार घायल मोहितदास मानिकपुरी 46 वर्ष पिता खोलबहरा मानिकपुरी, मूल निवासी ग्राम रांपा कुंडा जिला कवर्धा हैं और वर्तमान में रोजी-मजदूरी के लिए बिलासपुर के कुदुदंड इलाके में किराए के मकान में रहते हैं। रविवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने घर के बाहर बाइक का प्लग साफ कर रहे थे। तभी शाहिल मरावी पिता विजय मरावी वहां पहुंचा और अचानक चाकू से हमला कर दिया। हमले में मोहितदास गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बचाव करते हुए आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से फरार हो गया।
घायल को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया, जिसके आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। जांच में पता चला कि शाहिल मरावी मोहितदास की पुत्री से विवाह करना चाहता था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था और इसी रंजिश में आरोपी ने चाकू से वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद फरार आरोपी की पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। सोमवार को पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन भागते समय वह स्वयं ही गिर पड़ा, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट लग गई। पुलिस ने उसे अभिरक्षा में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है।
केस 3
आरोपी युवक ने अचानक किया हमला,
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात
बिलासपुर ।न्यायधानी बिलासपुर में दिनदहाड़े चाकूबाजी की एक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। कुदुदंड इलाके में रविवार सुबह एक युवक ने अचानक एक मजदूर पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार घायल मोहितदास मानिकपुरी 46 वर्ष पिता खोलबहरा मानिकपुरी, मूल रूप से कवर्धा जिले के ग्राम रांपा कुंडा के निवासी हैं। वे वर्तमान में रोजी-मजदूरी के लिए बिलासपुर के कुदुदंड क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे हैं। रविवार सुबह करीब 11 बजे मोहितदास अपने घर के पास बाइक का प्लग साफ करा रहे थे। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और बिना किसी बातचीत के उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
अचानक हुए हमले से घबराए मोहितदास ने खुद को बचाने का प्रयास किया और आरोपी को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी वारदात कैद हो गई है, जिससे आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी में पुलिस को मदद मिलने की उम्मीद है। प्रारंभिक जानकारी में इस हमले के पीछे प्रेम प्रसंग से जुड़ा विवाद सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक पीड़ित की बेटी को परेशान करता था और उसे समझाने तथा विरोध करने पर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। हालांकि घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल आरोपी की तलाश जारी है।
केस 4
मनीष हमला
घर में घुसकर युवक पर चाकू से हमला…
पुरानी रंजिश में मारपीट का आरोप
बिलासपुर । सरकंडा थाना क्षेत्र के ग्राम खमतराई भाठापारा में घर में घुसकर मारपीट और चाकूबाजी की घटना सामने आई है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि पहले से चल रहे विवाद के चलते कुछ लोगों ने उनके घर में घुसकर युवक पर हमला कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया।
मिली जानकारी के अनुसार, गजेंद्र साहू पिता टीकाराम साहू जो पेशे से प्लंबर है, अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान कुछ युवक उसके घर में घुस आए और विवाद करते हुए मारपीट शुरू कर दी। परिजनों का आरोप है कि हमलावरों ने गजेंद्र पर चाकू से भी हमला किया, जिससे वह घायल हो गया। घटना के दौरान घर में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पीड़ित परिवार का कहना है कि मोहल्ले में गाली-गलौज और विवाद को लेकर कुछ दिन पहले भी संबंधित आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी। इसके बावजूद विवाद शांत नहीं हुआ और आरोपियों के हौसले बढ़ते गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि यदि पहले की शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई की गई होती तो इस तरह की गंभीर घटना को रोका जा सकता था। सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घायल युवक का बयान दर्ज कर संबंधित पक्षों से पूछताछ शुरू कर दिया है।