एनटीपीसी सीपत के राखड़ डेम में संविदा कर्मी की मिली लाश…करंट लगने से मौत की आशंका

जांच में जुटी सीपत पुलिस
बिलासपुर।सीपत एनटीपीसी के ग्राम रांक स्थित राखड़ डेम के जलाशय में सोमवार की सुबह एक संविदा कर्मी की लाश मिली है, आशंका जताई जा रही है कि वह ऐश डाइक-1 के ओवरफ्लो लैगून क्षेत्र में स्थापित पानी के पंप पर कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
दरअसल सुबह ड्यूटी के दौरान सीआईएसएफ के जवानों ने उसकी लाश तैरती हुई देखी इसके बाद सीपत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुँची पुलिस ने नाव के माध्यम शव को बाहर निकलवाया।
जिसके बाद मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के मांगी टोला निवासी नूर मोहम्मद पिता सेनौल एस. के. 19 वर्ष के रूप में हुई है, जो आईएमएस शिपमेंट एजेंसी में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत था।
फिलहाल मृतक की मौत किन हालातो में हुई और इसके लिए जिम्मेदार कौन है, इसी जांच में पुलिस जुट गई है, वही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिसकी रिपोर्ट आने पर जांच की दिशा तय हो पायेगी।पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगो से भी पूछताछ की जा रही है ताकि हादसे के बारे में कुछ पता चल सके।