बिजली विभाग की मनमानी, जनता को परेशानी

बिलासपुर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के आगे बढ़ाने की योजना में पतीला लगाने का काम छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल कर रहा हैं। राजनैतिक स्तर पर यहां तक चर्चा है कि छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार को अगले बार विपक्ष का नहीं विद्युत विभाग की नाकामी का खामियाजा भुगतना होगा। कभी सरप्लस बिजली उत्पादन करने वाला छत्तीसगढ़ अब बिजली के लिए तरस रहा हैं। पहले महीने में जितनी बार लाइट गोल होती थी। अब दिन में कब कब लाइट आएगी इसका भी रिकॉर्ड रखना पड़ रहा हैं। राजीव विहार जन कल्याण एवं विकास समिति के सचिव रूप रतन सिंह के नेतृत्व में मोहल्ले वासियों ने बसंत विहार स्थित सहायक यंत्री के कार्यालय का घेराव कर कार्यपालन यंत्री के नाम लिखित ज्ञापन सौंपा गया। रूप रतन सिंह ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि यदि तीन दिनों के राजीव विहार की समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो विद्युत विभाग के चेयरमैन का पुतला दहन करने पर मजबूर होना पड़ेगा।