Blog

साप्ताहिक बाजार में सराफा व्यापारी की हत्या एवं लूट के सनसनीखेज घटना का हुआ खुलासा,तीन मुख्य आरोपी गिरफ्तार…

घटना में प्रयुक्त हथियार, जिंदा कारतूस एवं आभूषण बरामद

घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों का पता तलाश जारी।

बिलासपुर/जीपीएम।
कोटमी के साप्ताहिक बाजार में सराफा व्यवसायी प्रदीप सोनी की सरेराह गोली मारकर हत्या और लाखों की लूट के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घटना मे शमिल तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जिनसे और भी आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

दरअसल यह दिल दहला देने वाली घटना पिछले दिनों मंगलवार की शाम करीब 7 बजे कोटमी गांव के साप्ताहिक बाजार में हुई थी। पेंड्रा निवासी 42 वर्षीय सराफा व्यापारी प्रदीप सोनी जब बाजार खत्म होने के बाद अपनी दुकान समेटकर, सोने-चांदी के जेवरातों से भरा बैग लेकर अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ रहे थे, तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें घेर लिया था।
जब प्रदीप सोनी ने जेवरातों से भरा बैग छीनने का विरोध किया, तो बदमाशों ने उनके सीने में बेहद नजदीक से गोली मार दी और बैग लेकर फरार हो गए। अस्पताल ले जाने के दौरान व्यापारी ने दम तोड़ दिया था।
इस घटना के बाद से व्यापारियों और आमजनता में भारी आक्रोश था।
सराफा व्यापारी के साथ हुई घटना के बाद आईजी रामगोपाल गर्ग ने तत्काल घटनास्थल पहुंचकर जिले के सभी पुलिस अधिकारियों के अपराधियों के धरपकड़ के लिए निर्देश दिया था। घटना के बाद पुलिस की अलग-अलग टीम बनाकर अपराधियों की खोजबीन प्रारंम्भ किया गया । प्रकरण के आरोपियों की खोजबीन करने के लिए बिलासपुर रेंज के सभी जिलों की पुलिस टीम तत्परता से लगी हुई थी। विवेचना के दौरान मिली तकनीकी साक्ष्य और मुखबीर की सूचना एवं संदेहीयों से पूछताछ के आधार पर पुलिस टीम ने मामले में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया है।इसमें
मुख्य आरोपी खुशीराम साहु बिटकुला सीपत ने अपने भतीजे राजाराम साहू के साथ मिलकर बिहार और झारखण्ड राज्य के अपने परिचित राहुल नाम के आरोपी के साथ मिलकर साप्ताहिक हाट बाजार में सोना-चांदी के व्यापारियों की जानकारी एकत्रित कर लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है।

बता दे घटना के पहले 23 मई को आरोपी राहुल अपने सांथी संजय एवं राजू के साथ खुशीराम साहू के घर बिटकुला पहुंचा था, जंहा आरोपियों ने घटना की पूरी योजना बनाकर कोटमीकला।चौकी क्षेत्र के देवरीखुर्द स्थित गया प्रसाद रजक के घर पहुंचे तथा कोटमी बाजार में ज्वेलरी व्यापारी की गतिविधीयों पर नजर रख रहे थे।इसी बीच मंगलवार की शाम करीब 7 बजे ज्वेलरी व्यापारी प्रदीप सोनी से सोना-चांदी से भरा बैग लूटने का प्रयास किया जिसका विरोध करने पर राहुल एवं उसके सांथियों ने छिना झपटी करते हुए अवैध हथियार से प्रदीप सोनी पर गोली चला दी जिससे ज्वेलरी व्यापारी प्रदीप सोनी की घटनास्थल पर गंभीर रूप से घायल हो गये थे जिनको कोटमीकला चौकी की पुलिस पेट्रोलिंग वाहन से तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टर द्वारा मृत घोषित किया गया था। आरोपी घटना के बाद सोना-चांदी से भरा बैग लेकर मोटर सायकल से फरार हो गये। आरोपियों
ने देवरीखुर्द में गया प्रसाद रजक के घर लूटे गये आभूषणों का आपस में बटवारा किया गया तथा कुछ आभूषणों के पैकिंग सामाग्री को पास के टेकरी में जलाकर नष्ट किया गया एवं आरोपी खुशीराम साहू एवं गया प्रसाद रजक ने घटना में प्रयुक्त देशी कट्टा, 2 राऊण्ड जिंदा कारतूस तथा लूट का आभूषणों का हिस्सा टेकरी में छुपाकर रखा गया था। जिसे आरोपियों के निशानदेही पर जप्त किया गया है। अन्य आरापियों की गिरफ्तारी के लिए टीम को दूसरे राज्य में भेजा गया है।

गिरफ्तार आरोपियों का नाम एवं पता

  1. खुशीराम साहु पिता जगन्नाथ प्रसाद साहू निवासी बिटकुला थाना सीपत जिला-बिलासपुर (छ०ग०)
  2. राजाराम साहू पिता स्व० मूलचंद साहू निवासी बिटकुला थाना सीपत जिला-बिलासपुर (छ०ग०)
  3. गया प्रसाद रजक पिता स्व० आयोध्या राम रजक निवासी करौंदानार देवरीखुर्द चौकी कोटमीकला थाना पेण्ड्रा जिला गौ०पे०म० (छ०ग०)

— बरामद सामाग्री :-

  1. घटना में प्रयुक्त 01 नग देशी कट्टा एवं 02 नग जिंदा कारतूस ।
  2. लूटे गये आभूषण।
  3. घटना में प्रयुक्त मोबाईल 03 नग।

पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों की रही महत्वपूर्ण भूमिका

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रामगोपाल गर्ग के मार्गदर्शन में अविनाश मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीपीएम, श्री राजेश देवांगन, एसडीओपी मरवाही, श्याम सिदार, एसडीओपी पेण्ड्रा, निरीक्षक प्रसाद सिन्हा प्रभारी साइबर थाना बिलासपुर, निरीक्षक अंजना केरकट्टा थाना प्रभारी अजाक, निरीक्षक सनीप रात्रे थाना गौरेला, निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह थाना मरवाही उप निरीक्षक हेमंत आदित्य एसीसीयू बिलासपुर, उप निरीक्षक अजय वारे थाना गौरेला, उप निरीक्षक सतैन्द्र पुरी गोस्वामी, साइबर सेल मुंगेली, उप निरीक्षक सनत मात्रे थाना गौरेला, उप निरीक्षक रणक्षोर सिंह सेंगर थाना प्रभारी पेन्ड्रा, उप निरीक्षक सुरेश ध्रुव थाना अजाक, उप निरीक्षक राम निवास राठौर चौकी प्रभारी कोटमीकला, सउनि नवीन मिश्रा चौकी प्रभारी सिवनी एवं जिला गौरेला पेण्ड्रा-मरवाही पुलिस, जिला साइबर सेल जीपीएम, जिला साइबर सेल मुंगेली, एसीसीयू बिलासपुर तथा बिलासपुर रेंज की विभिन्न पुलिस इकाइयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उल्लेखनीय भूमिका रही ।

आक्रोश के बाद पुलिस ने बढ़ाई थी इनाम राशि

घटना के विरोध में परिजनों और व्यापारी संगठनों ने पेंड्रा बंद का आह्वान किया था और दुर्गा चौक पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया था। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों का गठन किया था। पुलिस ने शुरुआत में आरोपियों पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था, जिसे बाद में बढ़ाकर 30 हजार रुपये कर दिया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *