शौक पूरा करने के लिए बाइक सवार को लूटा चार दोस्तो ने,आरोपियो के कब्जे से लूट की रकम,लूटी हुई बाइक सहित ऑटो जब्त

बिलासपुर। शौक पूरा करने के लिए सरकंडा के चार दोस्तो ने मिलकर कोनी में बाइक सवार युवक के साथ लूट की।घटना के बाद से फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल प्रार्थी गौतम पालेकर ग्राम सेदरी रामतला रोड कोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराया की 11 बजे रात को सेंट्रल लाइब्रेरी से अपने टीवीएस स्पोर्ट्स बाइक क्रमांक सीजी 10 बीके 3754 से कुलपति निवास बिरकोना रोड होते हुए अपने घर जा रहा था ।इसी बीच बिरकोना रोड बजरंगबली मंदिर के पहले पहुंचा था ।तभी चार व्यक्ति ई रिक्शा को सड़क पर बीचो-बीच खड़ा किए थे और जबरदस्ती गाड़ी रुकवा कर प्रार्थी के जेब से पर्स मे रखे ₹1000 और बाइक को लूटकर मौके से फरार हो गए।घटना मामला की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने अपराधियों को पकड़ने के लिए निर्देशित किया ।इस बीच एसएसपी के निर्देश पर घटनास्थल के आसपास लगे करीब 350 सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर, तकनीकी साक्ष्य एवं मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर संदेही सरजू भास्कर, कृष लहरे, राजकुमार सूर्यवंशी, शाकिर अली सभी निवासी लिंगियाडीह को पुलिस ने हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ किया गया।
जिन्होने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।पकड़े गए युवकों ने शौक पूरा
करने के उद्देश्य से लुट करना बताए और फरार हो गए थे।पुलिस ने आरोपी सरजू भास्कर के कब्जे से लूट में प्रयुक्त ई रिक्शा, एवं नगद ₹50, एवं आरोपी क्रिस लहरे के कब्जे से प्रार्थी से लूटा हुआ बाइक एवं नगदी डेढ़ सौ रुपए जप्त कर सरजू भास्कर पिता संतराम उम्र 20 साल,. कृष लहरे पिता उदय प्रकाश उम्र 20 साल,. राजकुमार सूर्यवंशी पिता राम स्नेही उम्र 20 साल,एवं शाकिर अली पिता मोहम्मद कयामुद्दीन उम्र 21 साल के खिलाफ कार्रवाई कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।