जान से मारने की धमकी देकर हत्या का प्रयास करने वाला गिरफ्तार,हत्या करने के नियत से चाकू से वार करने वालों पर लोरमी पुलिस की कड़ी प्रहार

चाकूबाजी करने वाले 3 आरोपियों को जेल एवं 4 नाबालिगों को भेजा गया बाल संप्रेक्षण गृह
बिलासपुर/मुंगेली/ लोरमी के ग्राम तेली मोहतरा में हत्या करने की नियत से चाकू से वार करने वाले आरोपियों को लोरमी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपियों के नाबालिग भी शामिल है।
दरअसल प्रार्थी विश्राम यादव लोरमी थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि रात करीब 10 बजे गांव के पैटू तालाब तरफ गया था। वहां पर उसके गांव के कमलेश यादव व गीताराम यादव दोनों तालाब पार में बैठकर बातचीत कर रहे थे, उसी दौरान 02 मोटर सायकल में 6-7 लोग पहुंचे और बातचीत करते हुए गाली गलौज करने लगे, जिसे गांव के कमलेश और गीताराम मना किये तब कमलेश यादव और गीताराम के साथ हाथापाई कर मारपीट करने लगे तब प्रार्थी विश्राम यादव द्वारा बीच बचाव करने का प्रयास के दौरान मां-बहन की गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ में रखे चाकूनुमा हथियार से प्रार्थी के सीने के नीचे तथा कमलेश के पेट में वार किये, जिससे प्रार्थी विश्राम यादव व कमलेश को चोटें आयी। चोट से आहत् हुये प्रार्थी विश्राम यादव और कमलेश को ईलाज हेतु सीएचसी लोरमी में भर्ती किया गया। विवेचना दौरान घायल कमलेश यादव का चोट गंभीर प्रवृत्ति का होने पर आरोपियों की खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान मुखबीर की सहायता से आरोपी विशाल यादव, राजकुमार यादव, मुकेश चौहान एवं 4 नाबालिगों को अभिरक्षा में लेकर तथ्यात्मक पूछताछ किया गया जिन्होने जुर्म कारित करना स्वीकार किया गया। घटना में प्रयुक्त सब्जी काटने का चाकु 1 नाबालिग से एवं सभी नाबालिग बालकों से अंकसूची को जप्त किया ।जिसमें आरोपी विशाल यादव पिता लक्ष्मण यादव उस 19 वर्ष, राजकुमार यादव पिता शत्रुहन यादव उम्र 21 वर्ष और मुकेश सिंह चौहान पिता गंगासिंह चौहान उम्र 30 वर्ष सभी निवासी वार्ड क्रमांक 17 तुलसाघाट लोरमी, को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड पर जेल भेजा गया गया है।