Blog

ड्रोन की नजर से बेनकाब हुआ गांजा गिरोह,5 नाबालिग समेत 7 गिरफ्तार,3.35 लाख का गांजा और चाकू बरामद

बिलासपुर । नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरकंडा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ड्रोन कैमरे की मदद से क्षेत्र की निगरानी करते हुए पुलिस ने चिंगराजपारा के कुंदरू बाड़ी इलाके में दबिश देकर 5 नाबालिगों सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 6.744 किलोग्राम अवैध गांजा और एक धारदार चाकू बरामद किया गया है। जब्त गांजे की बाजार कीमत लगभग 3.35 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार सरकंडा पुलिस को कुछ दिन पहले मुखबिर से सूचना मिली थी कि चांटीडीह क्षेत्र में नाबालिग बच्चों के माध्यम से गांजे की बिक्री की जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर एएसपी सिटी पंकज पटेल और सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने संदिग्ध क्षेत्र की लगातार ड्रोन कैमरे से निगरानी की। ड्रोन फुटेज के आधार पर इलाके को चिन्हित किया गया। इसी बीच सोमवार सुबह पुलिस को पुख्ता सूचना मिली कि कुछ लोग भारी मात्रा में गांजा बेचने और खपाने की नीयत से कुंदरू बाड़ी में एकत्र हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर कार्रवाई की और मौके से दो वयस्क आरोपियों तथा पांच नाबालिग बालक को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में कुश यादव उर्फ पप्पू यादव 25 वर्ष और दीपक साहू 18 वर्ष शामिल हैं। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से सात पैकेटों में रखा 6.744 किलो गांजा बरामद हुआ। साथ ही एक धारदार चाकू मिलने पर पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट की धारा भी जोड़ दी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायिक प्रक्रिया के लिए प्रस्तुत किया है। वहीं, यह जांच भी शुरू कर दी गई है कि गांजे की खेप कहां से लाई गई थी और इसके पीछे सक्रिय मुख्य सरगना कौन है।

एंड टू एंड तक होगी कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि मामले में पकड़े गए आरोपियों का नेटवर्क और जुड़े हुए तार के बारे पता लगाने जुटी हुई है।इसके लिए मोबाइल और उनके संपर्क पर लगातार जांच करके खोजबीन कर रही है।पुलिस का कहना है कि पकड़े गए युवकों के खिलाफ एंड टू एंड तक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *