नियमों की धज्जियां उड़ाते बाइक में निकली चार सवारी,बिलासपुर में यातयात नियमों की उड़ रही खुलेआम धज्जियां

बिलासपुर।प्रदेश की न्यायधानी
बिलासपुर में पुलिस की सख्त चेतावनी और लाख समझाइश के बाद भी लोग अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। जिंदगी को दांव में लगाकर खुलेआम सड़को पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे है।
दरअसल वायरल वीडियो कुडुडंड से मंगला जाने वाले रास्ते का बताया जा रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक बाइक में चार लोग आराम से फर्राटा मारते नजर आ रहे है।
बाइक सवार किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं पहना है और ना ही इन्हें पुलिस कार्यवाही का कोई डर नजर आ रहा है। हो सकता है कि लगातार महंगे पेट्रोल की वजह से इन लोगों ने एक ही बाइक में सवारी का मन बनाया हो और निकल पड़े यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए।
फिलहाल पुलिस के उच्च अधिकारी से लेकर यातायात विभाग लोगो को सड़क हादसों से बचाने के लिए लगातार जनजागरुक अभियान चला रहा है और लोगों को उनकी जिंदगी की अहमियत बता रहा है। समय समय पर सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के आधार पर भी पुलिसिया कार्यवाही भी हो रही है। वावजूद उसके लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे है जिसकी वजह से हाइवे से लेकर सड़को पर इस तरह की तस्वीर नजर आ रही है।