Blog

कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में सड़को को किया गया डायवर्ट…..कृपया इस सड़क मार्ग से न जाए और इसका उपयोग करे….

बिलासपुर ।दिनांक 03.06 2026 को दोपहर 14:00 बजे से शायं 16:00 बजे तक नेहरू चौक मार्ग (नगर निगम भवन के सामने दोनों लेन व इंदिरा सेतु मार्ग) धरना प्रदर्शन के कारण बाधित होने से सुगम एवं सुचारू आवागमन हेतु शहर के विभिन्न चौक चौराहे में प्रातः 11:00 बजे से मार्ग डायवर्सन की जाएगी। अतः*

🔹पेंड्री हाईकोर्ट मार्ग से रतनपुर व शहर की ओर जाने वाले वाहनों हेतु डायवर्सन:-
पेंड्रीडीह चौक,
गुम्बर पेट्रोल पंप
महाराणा प्रताप चौक
हेमू कालानी चौक से बेयर हाउस रोड
इस ओर से आने वाले वाहन उक्त डायवर्सन के अलावा हेमू कालानी चौक से बेयर हाउस रोड मंगला चौक होते हुए अपने अन्तव्य तक जावें।

🔹सेंदरी चौक कोनी मार्ग से शहर की ओर आने वाले वाहनों हेतु डायवर्सन:-
सेंदरी चौक
तुर्काडीह चौक
महामाया चौक,
इस ओर से आने वाले उक्त डायवर्सन के अलावा महामाया चौक- सीपत चौक- राम सेतु चौक देवकी नंदन चौक होते हुए अपने अन्तव्य तक जावें।

🔹सीपत मोपका की ओर सरकण्डा होते हुए शहर की ओर आने वालों हेतु डायवर्सन:-
चिल्हाटी चौक
मोपका चौक
बसन्त विहार चौक
चाटीडीह चौक
सीपत चौक
उक्त के साथ सीपत चौक, राम सेतु चौक, देवकी नंदन चौक होते हुए अपने गंतव्य तक जावें।
समस्त वाहन चालकों एवं आम नागरिकों से अनुरोध है कि यातायात पुलिस बिलासपुर के सरल सुगम सुव्यवस्थित एवं सुचारू आवागमन हेतु यातायात पुलिस बिलासपुर के द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें तथा उक्त डायवर्सन स्थल से सुगमतापूर्वक अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *