Blog

हाई जंप बबूल फल्ली का, पहुंचा 1100 रुपए क्विंटल पर

शार्टेज की आशंका

बिलासपुर- बिक सकती है 1500 रुपए क्विंटल जैसी तेज कीमत पर बबूल फल्ली। शांत रहने की धारणा है 1800 से 1900 रुपए क्विंटल पर बबूल बीज।

मई और जून माह बबूल बीज और बबूल फली के लिए सीजन के महीने माने जाते हैं। इसमें मई का महीना बीत चुका है, तो जून माह का खाता अभी खुला ही है। हैरत में है वनोपज कारोबार बबूल फली में चौतरफा खरीदी को देखकर। अंतर प्रांतीय मांग जिस अनुपात में बढ़ रही है, उस अनुपात में अब शॉर्ट सप्लाई जैसी स्थितियां बनती नजर आ रहीं हैं।


लगातार तेजी फली में

अप्रैल अंत में बबूल फली में बाजार खुला था 900 रुपए क्विंटल पर। तेजी तब आई, जब अंतरप्रांतिय मांग का दबाव बढ़ा लेकिन नया परिवर्तन यह कि इस बरस बीज की बजाय फली में डिमांड निकली। अंतरप्रांतिय मांग के बाद दो माह के सीजन में से एक माह गुजर जाने के बाद इसमें 1100 से 1200 रुपए क्विंटल पर भाव बोले जा रहे हैं। संभावना 1500 रुपए क्विंटल की इसलिए है क्योंकि मांग के अनुरूप अब आपूर्ति कमजोर होने लगी है।


बीज को प्रतीक्षा मांग की

स्थिर है बबूल बीज 1800 से 1900 रुपए क्विंटल की कीमत पर। तेजी की धारणा की बजाय बबूल बीज में मंदी की आशंका इसलिए बन रही क्योंकि मांग लगभग शून्य जैसी ही है। मांग के आसार इसलिए भी नहीं नजर आ रहे क्योंकि इस बार अंतरप्रांतीय मांग में लगभग 80 फ़ीसदी की गिरावट आ चुकी है। ऐसे में बबूल बीज बेहतर मांग की प्रतीक्षा कर रहा है।


गरियाबंद सबसे आगे

वैसे तो पूरा प्रदेश बबूल के वृक्षों से आच्छादित है लेकिन गुणवत्ता के मामले में गरियाबंद के वनों से निकलने वाला बबूल बीज हमेशा से खरीदारों की प्राथमिकता में रहा है। यह स्थिति इस बार भी बनी हुई है। ऐसे में वनोपज कारोबारियों ने संग्राहकों से संपर्क बनाए रखा हुआ है ताकि आपूर्ति निर्बाध बनी रहे। इसके बावजूद भंडारगृह खाली होने लगे हैं और भाव में तेजी की आशंका बनने लगी है।

वर्जन
इस बरस बीज की बजाय बबूल फलियों की डिमांड ज्यादा है। मांग जिस स्तर पर है, उसे देखते हुए भाव 1500 रुपए क्विंटल तक जाने की संभावना है।
-सुभाष अग्रवाल, एस पी इंडस्ट्रीज, रायपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *