अवैध गांजा परिवहन में पुलिस को मिली बड़ी सफलताः-एक करोड़ पैतालीस लाख का 2 क्विंटल से अधिक गांजा जप्त…राजस्थान ले जाने वाले आरोपी गिरफ्तार

अवैध गांजा की कुल मात्रा दो क्विंटल से अधिक 209 किलो ग्राम लगभग
गांजा का बाजार मूल्य लगभग 1 करोड़ 45 लाख रूपये।
गांजा परिवहन मे जप्त टाटा ट्रेलर कीमती 40 लाख रूपये लगभग ।
अवैध गांजा व वाहन का कुल जप्ती 01 करोड़ 85 लाख रूपये
सक्ती पुलिस के द्वारा लगातार 28 घण्टा से आरोपियों को पकड़ने हेतु बेरीकेट्स लगाकर की गई चेकिंग कार्यवाही।
सक्ती।पुलिस ने अवैध गांजा का परिवहन करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है पकड़े गए आरोपियों के ट्रेलर से 2 करोड़ का गांजा बरामद किया गया है।आरोपी गांजा को राजस्थान लेकर जा रहे थे।
पुलिस अधीक्षक सक्ती प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने जिले के थाना एवं चौकी क्षेत्र में लगातार अवैध मादक पदार्थों के विरुध्द प्रभावी कार्यवाही के लिए सख्त निर्देश दिये जाते रहे है। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में चौकी फगुरम प्रभारी उप निरीक्षक अनवर अली के माध्यम से लगातार क्षेत्र में कार्यवाही किया जा रहा है । इसी कम में मुखबीर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति ट्रेलर वाहन टाटा सिगना कमांक आरजे 09 जीसी 5216 में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा भरकर उड़ीसा से चन्द्रपुर फगुरम खरसिया होते हुये राजरथान की तरफ जा रहे है। मुखबीर की सुचना के बारे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी सुमीत गुप्ता एवं थाना प्रभारी जमरा निरीक्षक राजेश पटेल को अवगत कराया गया। जिनसे उचित दिशा निर्देश प्राप्त कर सूचना तस्दीक के लिए स्टाफ के साथ एनडीपीएस एक्ट के नियमों का पालन करते हुये खरसिया-हमरा मेन रोड ग्राम बोडासागर के सामने नाकाबंदी करते हुये ट्रेलर के पहुंचने पर तत्काल वाहन को रोक कर रेड कार्यवाही किया गया।ट्रेलर को रोककर मौके पर तलाशी ली गई।जिसमें आरोपियो के कब्जे से 8 अलग-अलग सफेद नीला रंग प्लास्टिक के बोरी में नरा 5-5 पैकेट मादक पदार्थ गांजा प्रत्येक पैकेट पूरे रंग के टेप से लिपटा हुआ तथा प्रत्येक पैकेट लगभाग 5-5 कि०ग्रा० का कुल 40 पैकेट मादक पदार्थ गांजा 208.965 कि०ग्रा० किमती 1,04.48.250 रू एवं मादक पदार्थ परिवहन करने में प्रयुक्त वाहन ट्रेलर टाटा सिगना क्रमांक आरजे 09जीसी 5216 किमती 40,00000 रूपये तथा उस में भरा Fluorspar powder किमती 21,42,210 रुपये, आरोपियो का 2 वीवो कम्पनी का मोबाईल फोन किमती 15000-10000 रूपये जूमला किमती 1.06.20.460/- एक करोड छैसठ लाख बीस हजार चार सौ साठ रूपये को बरामद किया गया। मामले में आरोपी एवं अपधारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।