CISF के सूने मकान से सोने चांदी के जेवरात समेत लाखों का माल पार….जमीन के कागजात भी ले गए चोर….तलाश जारी

बिलासपुर। सीआईएसएफ में पदस्थ सब इंस्पेक्टर के सूने मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का माल पर कर दिया है।चोरों के सोने चांदी के पुराने जेवरात को पार कर दिया है।मामले में हिर्री
पुलिस चोरों की तलाश मे जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जगदीश प्रसाद सीआईएसएफ यूनिट 3 रिजर्व बटालियन, उत्तई भिलाई दुर्ग मे उपनिरीक्षक के पद पर पदस्थ है जो ग्राम अमसेना मे रहते है।उन्होंने बताया कि मेरी पत्नी उषा साहू, एवं छोटा लड़का आदर्श साहू उक्त मकान में रहते हैं। 25 जून की सुबह 10 बजे घर मे ताला लगाकर मेरी पत्नी व छोटा लडका रिश्तेदारी मे दशगात्र के काम से बिरगांव थाना जरहागांव मुंगेली चले गये थे ।दूसरे दिन सुबह 9 बजे वापस आकर देखे तो घर के मेन गेट का ताला एवं हैण्डल लॉक टूटा हुआ था अंदर कमरे, बेडरूम, पूजा घर, एवं छोटे लडके रहने वाला कमरे खुला हुआ था, बेडरूम मे रखी लोहे की अलमारी एवं लोहे के बक्से का ताला भी टूटा हुआ था,

छत के ऊपर स्थित एक कमरे का ताला भी टूटा हुआ था बेडरूम मे रखे अलमारी एवं चारो बक्से मे रखा सामान पूरे कमरे मे बिखरा हुआ था, पूरा कमरा उथल पुथल था, बेडरूम के अलमारी मे रखा पुराना इस्तेमाली 03 तोला सोने का चेन कीमती 01,08,000 रूपया, 03 तोले का सोने का नेकलेस कीमती 66,000 रूपये, 03 तोले का 02 जोड़ी सोने का बाली कीमती 66,000 रूपया, 03 तोले का चैन, 03 जोड़ी फुल्ली, एवं 01 जोड़ी बाली कीमती 15,000 रूपया, 20 तोला चांदी का करथन पुराना इस्तेमाली कीमती 4,000 रूपया, 40 तोला का 05 जोड़ी पायल एवं पैर पट्टी कीमती 8,000 रूपया एवं नगदी रकम 1,00,000 रूपया कुल जुमला 3,67,000 रूपया तथा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया चकरभाठा का चेकबुक जिसमे एक कोरे चेक मे मेरे हस्ताक्षर है

एटीएम कार्ड, फोटो एलबम, जमीन की कागजात एवं ऋण पुस्तिका, 01 नग मोटोरोला कंपनी का मोबाईल जिसमे आइडिया सिम नंबर 9111872898 लगा है ।जिसे चोर मकान, अलमारी एवं लोहे के बक्से का ताला तोड़कर चोरी कर ले गया है। मामले में पुलिस के अपराध अपराध कायम कर जांच शुरू कर दी है।

फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉयड पहुंचे मौके पर
पुलिस ने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और
फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉयड भी बुलाए गए जिन्होने जांच शुरू कर दी है।

जमीन का कागजात लें गए चोर
चोरी करने वाले चोरों ने मकान का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात तो पार कर दिए है।लेकिन चोरों ने मकान के कागजात भी पार कर दिए हैं जिसकी वजह से मामला समझ से परे है।पुलिस का कहना है कि सभी तरीके से जांच करके चोर की तलाश की जा रही है।

