नये शिक्षा सत्र में अतिथि व्याख्याताओं को मिलेगा एकमुश्त वेतन का लाभ

बिलासपुर- छत्तीसगढ़ के महाविद्यालयों में कार्यरत अतिथि व्याख्याताओं ने आज उच्च शिक्षा मंत्री एवं डॉ रमन सिंह विधान सभा अध्यक्ष से सफल मुलाकात किये, उन्होंने अतिथि व्याख्याता की वर्षों से चली आ रही कालखंड व्यवस्था को समाप्त करने और एकमुश्त मासिक वेतन एवं अवकाश प्रदान करने नये शिक्षा सत्र 2026-27 के नीति में परिवर्तन होगा। इस आश्वासन से छत्तीसगढ़ के अतिथि व्याख्याताओं ने सरकार के प्रति अपना आभार प्रकट किये है। मुलाकात करने वालों में अध्यक्ष डॉ लव कुमार वर्मा सचिव डॉ कमलेश देशमुख रायपुर संभाग अध्यक्ष रवि शंकर साहू बिलासपुर संभाग अध्यक्ष आलोक चतुर्वेदी एवं प्रदेश भर के कोने-कोने से आये हुए अतिथि व्याख्याता साथीगण 6 जुलाई दिन सोमवार को भारी बारिश के बावजूद बहुत अधिक संख्या में रायपुर पहुँचे हुए थे, यह प्रदेशभर में कार्य कर रहे अतिथि व्याख्याताओं के लिए बहुत अधिक खुशी की खबर है कि राज्य सरकार एवं अधिकारीगण इनके बातों और समस्याओं को सुने है, फिर बहुत ही जल्द नये शिक्षा सत्र में नीति में संशोधन करते हुए कुछ ही दिनों में संशोधन के साथ अतिथि व्याख्याताओं को कॉलेजों में Joining दिया जायेगा, ज्ञात हो कि कालखण्ड व्यवस्था का बहुत समय से अतिथि व्याख्याता संघ विरोध कर रहा था, जिसमें लम्बे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्षरत अतिथि व्याख्याताओं के हित में साय सरकार एक बड़ा और ठोस निर्णय लेने जा रही है, मंत्रालय से आ रही खबरें यह साफ संकेत दे रही है कि महाविद्यालयीन अतिथि व्याख्याताओं के अच्छे दिन अब बेहद करीब है।