खपरी नाला के पास पेड़ पर फांसी पर लटका मिला युवक का शव
बिलासपुर। पचपेडी़ थाना अन्तर्गत ग्राम पंचायत कोकड़ी आश्रित ग्राम खपरी नाला के पास एक 19 वर्षीय युवक ने नाला किनारे पेड़ में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान आनंद कुमार ध्रुव पिता बिसराजन ध्रुव, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम खपरी के रूप में हुई है।
दरअसल पचपेड़ी के ग्रामीणों ने सुबह नाला किनारे पेड़ पर शव लटका देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई की।इधर थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन फांसी लगाने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा