Blog
ऑटो से उतर रही 7 वर्षीय बच्ची को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर, मौत
मस्तूरी के मोहतरा की घटना, अपराध दर्ज
बिलासपुर। मस्तूरी थाना क्षेत्र के मोहतरा में सात वर्षीय बच्ची की सड़क हादसे में मौत के मामले में पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दरअसल मोहतरा निवासी 7 वर्षीय आरूही बंजारे अपनी मां के साथ मस्तूरी से ऑटो में सवार होकर गांव लौट रही थी। शाम करीब 4 बजे मेन रोड स्थित
अरुण किराना दुकान के पास ऑटो से उतरते समय पीछे से तेज रफ्तार में आ रही लाल रंग की पल्सर मोटर साइकिल के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल आरूही को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मस्तूरी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध कायम कर जांच शुरू कर दी है।