Blog

हाईवे पर मारपीट कर लूटपाट, चंद घंटे बाद 1 आरोपी गिरफ्तार थाना चांपा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

  • “आरोपियों द्वारा देर रात्रि हाइवे रोड हथनेवरा में दिए थे घटना को अंजाम
  • आरोपी साहिल कुमार पटेल उर्फ अक्की (20 वर्ष), पिता जितेन्द्र पटेल, निवासी खाल्हेपारा, हथनेवरा, थाना चांपा

जांजगीर-चांपा । जिले के थाना चांपा पुलिस ने मारपीट एवं लूट के मामले में पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर कब्जे से लूट की रकम में से ₹100 बरामद किए गए हैं, जबकि घटना में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

दरअसल ग्राम सेमरा निवासी सूरज कुमार साहू ने थाना चांपा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 21 जुलाई 2026 को वह अपने साथियों के साथ उरगा से कार से वापस लौट रहे थे।
रास्ते में चांपा रेलवे ओवरब्रिज के पास धनीराम चंद्रा नामक व्यक्ति को लिफ्ट देकर नेशनल हाईवे की ओर ले जाया गया। हथनेवरा मोड़ के पास रात लगभग 12:30 बजे उसे उतारने के बाद जब सूरज और उसके साथी सड़क किनारे खड़े थे, तभी तीन मोटरसाइकिलों पर सवार 4-5 युवक वहां पहुंचे। आरोपियों ने शराब पार्टी के लिए पैसे की मांग की। मना करने पर उन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी और सूरज कुमार साहू सहित उसके साथियों के साथ हाथ, मुक्के, लात और बेल्ट से बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। मारपीट के दौरान एक आरोपी ने सूरज कुमार साहू की जेब में रखे ₹1,500 लूट लिए और फरार होने से पहले एक आरोपी ने सड़क किनारे पड़े पत्थर से कार का पिछला शीशा भी तोड़ दिया।

मामले की सूचना पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 397/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 309(6), 324(2) एवं 3(5) के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

विवेचना दौरान पुलिस ने साहिल कुमार पटेल उर्फ अक्की (20 वर्ष), पिता जितेन्द्र पटेल, निवासी खाल्हेपारा, हथनेवरा, थाना चांपा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना स्वीकार किया तथा लूट की रकम में से ₹100 पुलिस को सौंपे, जिसे जब्त कर आरोपी को विधिवत दिनांक 22 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले के अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

सराहनीय भूमिका
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, उपनिरीक्षक सत्यम चौहान, आरक्षक ईश्वरी राठौर, वीरेश सिंह, मुद्रिका दुबे एवं थाना चांपा पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *