Blog

घर के नाम से बुलाकर किया गाली गलौच फिर दी जान से मारने की धमकी….तीन युवक गिरफ्तार

सीजी 10 ढाबा के पास जान से मारने की धमकी,गिरफ्तार

बिलासपुर।घर के नाम से बुलाकर गाली गलौच और उसके बाद मारपीट करने वाले तीन युवकों के खिलाफ अपराध कायम कर लिया है।
पुलिस ने पकड़े गए युवकों के खिलाफ अलग से कार्रवाई की है।

दरअसल प्रार्थी लेखराज कोटवानी उर्फ चीनी पिता ठाकुर दास कोटवानी उम्र 30 साल चकरभाठा थाना के प्रथम सूचना पत्र दर्ज करवाया कि वह अपने दोस्त प्रीतम मोटवानी के साथ 11 जुलाई की रात 03:20 बजे सीजी 10 ढाबा खाना खाने गया था तभी वहां अपनी कार से अतुल वर्मा आया और उसके घर के नाम चीनी कहकर बुलाया तब प्रार्थी वहां गया
।इसी बीच मेरे बुलाने पर इतना लेट आ रहे हो एवं अपनी गाड़ी से नहीं उतर रहे हो कहकर गाली गलौच देते हुये जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट किया। जिसमें उसका साथी रोहन गोरख एवं मुकेश कुमार वस्त्रकार भी वहां आ गया और वह लोग भी उसे जमीन में गिरा कर मारपीट किये है।

पीड़ित की रिपोर्ट पर पुलिस ने अतुल वर्मा पिता महेन्द्र प्रसाद वर्मा उम्र 28 साल, रोहन गोरख पिता राजकुमार गोरख उम्र 25 साल और मुकेश कुमार वस्त्रकार पिता गणेश राम वस्त्रकार उम्र 25 साल सभी निवासी देवरीखुर्द गदाचौक के पास तोरवा की तलाश कर एवं सीसीटीव्ही फुटेज के माध्यम से आरोपियों का पता कर गिरफ्तार किया गया।चूंकि जमानतीय अपराध होने से जमानत मुचलका पर रिहा किया गया तथा उनके विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है।
इस बीच पुलिस ने आरोपियों को सुधरने और गुंडागर्दी नहीं करने की हिदायत भी दी है।

आरोपियो का नाम एवं पता

अतुल वर्मा पिता महेन्द्र प्रसाद वर्मा उम्र 28 साल,

रोहन गोरख पिता राजकुमार गोरख उम्र 25 साल,

मुकेश कुमार वस्त्रकार पिता गणेश राम वस्त्रकार उम्र 25 साल सभी निवासी देवरी खुर्द गदा चौक के पास तोरवा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *