Blog

अधिवक्ता संघ चुनाव,17 ने किया डाक से मतदान

बिलासपुर।गुरुवार को डाक मतदान शुरू होते ही जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव के लिए गुरुवार से सरकारी तेज हो गई है 25 जुलाई को मतदान होना है 49 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है और 2446 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। डाक मतदान के लिए 25 लोगों ने आवेदन किया था जिसमें 17 लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया है। 25 को वोटिंग होगी और त 26 को मतों की गणना होगी। जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव अधिकारी एआरके राव ने बताया कि डाक मतदान 12 से शुरू हुआ और 2:00 बजे तक 17 लोगों ने मतदान किया है अध्यक्ष, सचिन उपाध्यक्ष वरिष्ठ और कनिष्ठ ग्रंथालय सचिव कोषाध्यक्ष कीड़ा एवं क संस्कृक्तिक सचिव सहसचिव तथा कार्यकारिणी सदस्य के के लिए 25 जुलाई को वोटिंग होगी। मुख्य चुनाव ने अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची का प्रकाशन कर में दिया गया है। जिला न्यायालय परिसर में ही मतदान की प्रक्रिया होगी। आज शांतिपूर्वक डाक मतदान की प्रक्रिया की गई है। सहायक निर्वाचन अधिकारी के । रूम में जीपी कौशिक, अब्दुल सलीम कुरैशी, देवव्रत दत्त भागवत गवत साहू, हर्ष देव बनाकर निमित्त शुक्ला, गोविंद तिवारी रवि कुमार पांडे श्रीमती के विजयलक्ष्मी के मतदान को संपत्र कराने में लगे हैं। इस बार जिला अधिवक्ता संघ बिलासपुर के चुनाव में अध्यक्ष पद के के लिए चार उम्मीदवार चुनाव मैदान में है जिसमें में अनुराग बाजपेई और चंद्रशेखर वाजपेई के बीच कांटे की टक्कर
है। वहीं संदीप कुमार द्विवेदी और की आर निराला भी दावेदारी की है। मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए उम्मीदवार पार्टी भी दे रहे हैं? अनुराग बाजपेई तथा चंद्रशेखर वाजपेई के बीच इस बार अध्यक्ष पद के लिए कांटे की टक्कर है। उपाध्यक्ष पद के लिए धनंजय सिंह दिनेश चंद्र पाडे घनश्याम प्रसाद चतुर्थी गोपीचंद रमाकांत कौशिक जितेंद्र पाठक मैदान में है और कनिष्ठ महिला उपाध्यक्ष के लिए दीपावली मजूमदार तथा राधा राजा के बीच मुकाबला है। सचिव पद के लिए आठ उम्मीदवार मैदान में है। जिसमें अश्वनी जायसवाल भरत लोनिया, ज्ञानेश्वर सिंह, हरि नाम सिंह, कमल किशोर सिंह, श्रीमती नूपुर पाल राकेश चौने विवेक पांडे के बीच टक्कर है। कोषाध्यक्ष ग्रंथालय सचिव सांस्कृतिक सचिव सहसचिव एवं कार्यकारिणी सदस्य के लिए भी सभी उम्मीदवार चुनाव प्रचार कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *