Blog

शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो सब्जी विक्रेता पर हमला

बिलासपुर।दयालबंद क्षेत्र में शराब
पीने के लिए पैसे मांगने का विरोध करना एक सब्जी विक्रेता को महंगा पड़ गया। आरोप है कि दो युवकों ने पैसे नहीं मिलने पर पहले गाली-गलौज की, फिर हाथ-मुक्कों और चाकू से हमला कर दिया। बीच बचाव करने पहुंची उसकी मां को भी धक्का देकर गिरा दिया, जिससे वह घायल हो गई। सिटी कोतवाली पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ
अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दयालबंद नारियल कोठी मधुबन रोड निवासी अंकित रजक बुधवारी बाजार में सब्जी बेचने का काम करते हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि शाम करीब 6 बजे उसके घर के सामने शुभम बैस और तना यादव उर्फ संतोष यादव का भुवनेश्वर साहू से विवाद चल रहा था। अंकित ने दोनों को समझाने का प्रयास किया
तो वे उसके पास आ गए। आरोप है कि दोनों युवकों ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। अंकित ने पैसे नहीं होने की बात कही तो दोनों गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी देते हुए हमला कर दिया। इस दौरान हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई, जबकि शुभम बैस ने अपने पास रखी नुकीली वस्तु से वार कर दिया। मारपीट की आवाज सुनकर अंकित की मां बीच-बचाव करने पहुंची तो आरोपियों ने उन्हें धक्का दे दिया। शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने शुभम बैस और तना यादव उर्फ संतोष यादव के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *