Blog

पान दुकान का ताला तोड़कर चोरी, सिगरेट और नगदी समेत हजारों का माल पार

बिलासपुर. सरकंडा थाना क्षेत्र के
मोपका चौक स्थित एक पान दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर नगदी और सिगरेट चोरी कर ले गए। वारदात के बाद दुकान के बाहर एक मोबाइल फोन भी मिला है, जिसे पुलिस ने जब्त कर जांच शुरू कर दी है। आशीष वर्मा मोपका चौक में पान दुकान संचालित करते हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि रात करीब 10 बजे
दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह करीब 5 बजे दुकान के बाहर लिखे मोबाइल नंबर पर एक व्यक्ति ने फोन कर सूचना दी कि उनकी दुकान का ताला टूटा हुआ है और चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही आशीष अपने भाई के साथ दुकान पहुंचे। वहां देखा कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने लोहे की रॉड से ताला तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश किया था। चोर दुकान से 12 पैकेट सिगरेट, नगदी रकम, गल्ले में रखे सिक्के और छोटे नोट लेकर फरार हो गया। घटनास्थल पर एक मोबाइल फोन भी पड़ा मिला। आशंका है कि चोरी के दौरान यह मोबाइल आरोपी का छूट गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *