Blog

बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम…

आरोपी चालक की तलाश तेज

बिलासपुर । सरकंडा थाना क्षेत्र के खमतराई निवासी एवं पूर्व सरपंच किशोर मंजारे की सड़क हादसे में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और आरोपी बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, किशोर मंजारे खमतराई में मेडिकल स्टोर का संचालन करते थे। दोपहर वे अपनी दुकान से भोजन करने के लिए घर लौट रहे थे। इसी दौरान गोल्डन पिटल कॉलोनी के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे पल्सर बाइक चालक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा था। लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना में शामिल पल्सर बाइक के नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *