Blog

नीट पेपर लीक मुद्दे को लेकर जारी जनआंदोलन को कोरबा युंका नेताओं का मिला समर्थन

दिल्ली जंतर-मंतर से कोरबा के युंका नेता विकास, आकिब, ईशाक, नवीन ने एसईसीएल के खिलाफ भरी हुंकार

कोरबा । नीट पेपर लीक मुद्दे को लेकर छात्रों और युवाओं द्वारा किए जा रहे अभूतपूर्व आंदोलन के समर्थन में कोरबा युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पहुंचकर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
इस दौरान युवा कांग्रेस नेताओं ने आंदोलन को देश के लोकतांत्रिक इतिहास में महत्वपूर्ण बताते हुए केंद्र सरकार पर जनहित के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाया।

जंतर मंतर पर हाथो मे एसईसीएल की मुनाफाखोर नीतियों का विरोध करने संबंधी बैनर लिए युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि यह आंदोलन केवल एक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि देश की वर्तमान परिस्थितियों को बदलने की दिशा में एक महत्वपूर्ण जनआंदोलन है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही देश की वास्तविक मालिक होती है और सरकारों की जिम्मेदारी जनता के मुद्दों को सुनना और उनका समाधान करना है। यदि कोई सरकार अपनी जिम्मेदारियों से भागती है या जनसमस्याओं से मुंह मोड़ती है, तो जनता लोकतांत्रिक तरीके से उसे सत्ता से बेदखल करने की ताकत रखती है 

जंतर-मंतर पर आयोजित कार्यक्रम में कोरबा युवा कांग्रेस ग्रामीण के जिलाध्यक्ष विकास सिंह, जिला उपाध्यक्ष एहतेशाम (आकिब), युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नवीन कुकरेजा, युवा कांग्रेस कोरबा ग्रामीण के इसाक खान, किशन महंत सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के साथी शामिल हुए। सभी ने आंदोलन के समर्थन में पूरी शिद्दत और मजबूती के साथ अपनी आवाज बुलंद की।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने “जय हिंद, जय संविधान और जय भीम” के नारों के साथ लोकतांत्रिक अधिकारों और जनहित के मुद्दों के समर्थन में अपनी प्रतिबद्धता जताई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *