Blog

करोड़ों की चोरी की अफवाह का बिलासपुर पुलिस ने किया खुलासा, FIR दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर सिविल लाइन पुलिस एवं ACCU टीम की संयुक्त कार्रवाई….सोने चांदी के जेवरात और नगदी रकम बरामद

तीन विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में

बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्रांतर्गत नेहरू नगर में कथित करोड़ों रुपये की चोरी की अफवाह सोशल मीडिया एवं अन्य माध्यमों से तेजी से प्रसारित होने के बाद बिलासपुर पुलिस ने त्वरित, प्रभावी एवं सुनियोजित कार्रवाई करते हुए मामले का सफल खुलासा कर दिया।

दरअसल प्रार्थी रजनीश सेठ, नेहरू नगर निवासी ने सिविल लाइन थाना में आरोपियों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रकरण दर्ज होते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सिविल लाइन एवं ACCU बिलासपुर की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल जांच प्रारंभ की गई।
तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर सूचना एवं सतत प्रयासों के आधार पर पुलिस टीम ने घटना के कुछ ही घंटों के भीतर तीन विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ के दौरान उन्होंने चोरी करना स्वीकार करते हुए बताया कि वे कबाड़ एकत्रित करने का कार्य करते हैं तथा इसी दौरान मकान की रेकी कर अवसर पाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।
बता दे परिवार के लोग घर पर ताला लगाकर हरिद्वार घूमने के लिए गए हुए है इसी बीच चोरी करने वाल चोरों ने घटना को अंजाम दिया था।जिसमें पुलिस ने सक्रियता दिखाकर सीसीटीवी फुटेज देखकर और संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की ।जिसमें नाबालिगों के अपराध करना स्वीकार किया।

नाबालिग आरोपियों से बरामद संपत्ति–
नकद राशि: ₹1,06,635/-

सोने एवं चाँदी के आभूषण

घरेलू बर्तन एवं अन्य चोरी गया सामान

बरामद समस्त संपत्ति को जप्त कर लिया गया है। तीनों विधि से संघर्षरत बालकों को नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

सराहनीय योगदान रहा पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों का

उल्लेखनीय पुलिस टीम सिविल लाइन थाना
निरीक्षक किशोर केवंट, थाना प्रभारी
ACCU बिलासपुर
निरीक्षक गोपाल सतपथी, प्रभारी प्रधान आरक्षक अतीश पारीक,आरक्षक बीरेंद्र राजपूत,आशीष राठौर,मुकेश शर्मा,रवि यादव,राकेश साहू,अविनाश कश्यप
थाना सिविल लाइन स्टाफ
आरक्षक सोनू पॉल,नितेश सिंह
उक्त उत्कृष्ट एवं त्वरित कार्यवाही के लिए एसएसपी रजनीश सिंह द्वारा संपूर्ण पुलिस टीम को उचित पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।

बिलासपुर पुलिस की अपील

बिलासपुर पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की अपुष्ट अथवा भ्रामक जानकारी एवं अफवाहों पर विश्वास न करें तथा ऐसी सूचनाओं को सोशल मीडिया पर साझा करने से बचें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा पुलिस कंट्रोल रूम को दें। आपकी सतर्कता ही अपराध नियंत्रण में पुलिस की सबसे बड़ी शक्ति है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *