रायगढ़ में संपन्न प्रांत बैठक में नवीन दायित्वों की घोषणा,सागर पटेल होंगे बिलासपुर विभाग के संयोजक

विश्व हिन्दू परिषद प्रांत बैठक दिनांक 24, 25 एवं 26 जुलाई को रायगढ़ स्थित अग्रोहा धाम में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा के साथ विभिन्न दायित्वों का पुनर्नियोजन किया गया।
बैठक में सागर पटेल, जो पूर्व में बजरंग दल के ज़िला संयोजक थे, उन्हें बिलासपुर विभाग संयोजक का दायित्व सौंपा गया। उनके पूर्व दायित्व का निर्वहन अब श्री रविन्द्र कैवर्त ज़िला संयोजक के रूप में करेंगे।

इसी क्रम में मातृशक्ति की ज़िला संयोजिका श्रीमती प्रिया त्रिवेदी को विभाग सह संयोजिका का दायित्व प्रदान किया गया है। साथ ही उन्हें प्रांत टोली में बाल संस्कार केंद्र प्रमुख का दायित्व भी सौंपा गया है। उनके पूर्व दायित्व पर अब विभा तिवारी मातृशक्ति की ज़िला संयोजिका के रूप में कार्य करेंगी।

इसके अतिरिक्त कुमारी नीलम पुरी को दुर्गावाहिनी की ज़िला संयोजिका का दायित्व प्रदान किया गया है।
प्रांत बैठक में विश्व हिन्दू परिषद, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की ओर से जिला मंत्री शप्रकाश साहू एवं सह मंत्री निखिल परिहार की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
संगठन ने सभी नवीन दायित्वधारियों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने उत्तरदायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन करते हुए धर्म, समाज एवं राष्ट्रहित में संगठन को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।