बलात्कार के लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार,आरोपी को ससुराल से किया गया गिरफ्तार

लंबे समय से ठिकाना बदल बदल कर लुक छिप रहा था आरोपी
’
बिलासपुर।शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पकड़े गए युवक को रिमांड पर जेल भेजा गया है।
एएसआई अजय चौरसिया ने बताया कि आरोपी अमन यादव उर्फ राजा पिता वार्ड क्रमांक 9 सरगांव निवासी ने पीडिता के साथ शादी करने का विश्वास दिलाकर दिनांक 21 अगस्त 2025 से दैहिक शोषण करता रहा । इसी दौरान आरोपी ने दुसरी शादी कर लिया तथा प्रार्थिया के साथ गाली गलौच कर शादी करने से इंकार कर दिया । प्रार्थिया के रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद से आरोपी फरार हो गया था और अपना नाम और ठिकाना बदल बदल कर छिप रहा था।
इसी बीच थाना प्रभारी प्रशिक्षु डीएसपी आकाश चौधरी के दिशा निर्देश पर सिरगिटटी पुलिस की टीम एएसआई अजय चौरसिया महिला आरक्षक जिज्ञासा कौशिक आरक्षक आशीष शर्मा के ने आरोपी को उसके ससुराल चोर भट्ठी कला मे दबिश देकर पकड़ा।हालाकि इस दौरान आरोपी पुलिस के आने की भनक लगते ही घर के छज्जा मे छुप गया था जिसे घर से खोजबीन कर गिरफ्तार किया गया है।पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को रिमांड में पेश कर जेल दाखिल कर दिया है।