Blog

बिलासपुर जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में अनुराग बाजपेयी बने अध्यक्ष, 75 प्रतिशत मतदान के बाद घोषित हुए नतीजे।

बिलासपुर। जिला अधिवक्ता संघ चुनाव के नतीजे घोषित हो गए हैं। अध्यक्ष पद पर अनुराग बाजपेयी ने जीत दर्ज कर नया नेतृत्व हासिल किया। इस बार चुनाव में अधिवक्ताओं ने रिकॉर्ड उत्साह दिखाया और करीब 75 प्रतिशत मतदान हुआ, जो पिछले चुनाव की तुलना में लगभग 5 प्रतिशत अधिक रहा। रविवार को मतगणना के बाद सभी पदों के विजेताओं की घोषणा कर दी गई।

दरअसल जिला अधिवक्ता संघ चुनाव में 8 पदों और 14 कार्यकारिणी सदस्यों के लिए कुल 49 प्रत्याशी मैदान में थे। शनिवार को हुए मतदान में 2446 मतदाताओं में से 1836 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रविवार को मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर अनुराग बाजपेयी विजयी घोषित हुए।

अन्य पदों पर भी परिणाम घोषित किए गए। सचिव पद पर विवेक पांडेय, कोषाध्यक्ष पद पर श्वेता शास्त्री, उपाध्यक्ष पद पर धनंजय सिंह, कनिष्ठ महिला उपाध्यक्ष पद पर राधा रजक, सह सचिव पद पर शंकर चतुर्वेदानी, ग्रंथालय सचिव पद पर मनोज सिंह ठाकुर और क्रीड़ा सचिव पद पर सचिन दिग्सकर ने जीत दर्ज की। कार्यकारिणी सदस्यों के परिणाम भी घोषित कर दिए गए।

चुनाव पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने एक-दूसरे को बधाई दी और अधिवक्ता संघ परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नए पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा और संघ को मजबूत बनाने का भरोसा जताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *