Blog

20 महीने से न किराया,न ट्रक,44 लाख बकाया

कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज

बिलासपुर । सकरी थाना क्षेत्र में दो 12 चक्का वाहनों के किराये को लेकर कथित अमानत में खयानत का मामला सामने आया है। पुलिस ने कारोबारी की शिकायत पर रायपुर निवासी एक युवक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, रामा लाइफ सिटी, सकरी निवासी प्रवीण कुमार अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह श्री सालासर ट्रेडर्स के प्रोपराइटर हैं और हार्डवेयर व बिल्डिंग मटेरियल का व्यवसाय करते हैं। उन्होंने बताया कि उनके स्वामित्व वाले दो 12 चक्का ट्रक अगस्त 2024 में रायपुर निवासी अफताफ कुरैशी ने किराये पर लिए थे। आरोपी ने समय पर किराया चुकाने और किराया अवधि समाप्त होने पर दोनों वाहन सुरक्षित लौटाने का भरोसा दिया था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि वाहन लेने के बाद आरोपी ने केवल शुरुआती तीन माह का किराया, प्रति वाहन 1.10 लाख प्रतिमाह की दर से कुल 6.60 लाख का भुगतान किया। इसके बाद करीब 20 माह का लगभग 44 लाख किराया बकाया हो गया, लेकिन आरोपी ने न तो शेष राशि का भुगतान किया और न ही दोनों वाहन वापस किए। प्रार्थी का यह भी आरोप है कि किराया मांगने पर आरोपी कथित रूप से धमकी देता था और झूठे मामले में फंसाने की बात कहता था। साथ ही दोनों ट्रकों को किसी अज्ञात स्थान पर खड़ा कर अपने कब्जे में रखा हुआ है। शिकायत के आधार पर सकरी पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *