Blog

होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी..

मोबाइल में मिला आखिरी संदेश

बिलासपुर । होटल इंटरसिटी में एक व्यक्ति के फांसी लगाकर जन दे दी है फांसी के पहले उसने मेसेज लिखा था ।मै भगवान के पास जा रहा हूं पुलिस वाले किसी को परेशान न करे,यह मेसेज मोबाइल में टाइप करके फ़ांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।तोरवा पुलिस मर्ग कायम कर जांच करने में जुटी हुई है।

दरअसल तोरवा थाना क्षेत्र में स्थित इंटरसिटी होटल के बंद कमरे में 23 वर्षीय युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाकर शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान सरकंडा के सीपत रोड निवासी शिवशंकर शर्मा 23 वर्ष के रूप में हुई है।
तोरवा थाना प्रभारी रजनीश सिंह ने बताया कि युवक ने शनिवार को होटल में कमरा बुक कराया था और कुछ खाने-पीने का सामान भी मंगाया था। इसके बाद उसने उस कमरे का दरवाजा नहीं खोला। रात का भोजन भी उसने नहीं लिया। अगले दिन रविवार सुबह करीब 11 बजे तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर होटल कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दरवाजा खुलवाया तो युवक का शव पंखे पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। जांच के दौरान उसके मोबाइल फोन में एक संदेश मिला, जिसमें उसने भगवान के पास जाने की बात लिखी थी और पुलिस से किसी भी व्यक्ति को परेशान नहीं करने का अनुरोध किया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता
लगा रही है कि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *