Blog

ग्रेवी मांगने पर ढाबे में विवाद, ग्राहक को कर्मचारियों ने किया लहूलुहान

बिलासपुर। मस्तूरी
थाना क्षेत्र के एनएच-49 स्थित एक ढाबे में खाना खाने पहुंचे व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि रसा मांगने पर अतिरिक्त पैसे की बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद ढाबे के कर्मचारी ने अपने साथी के साथ मिलकर ग्राहक से मारपीट कर दी। हमले में उसके सिर पर चोट आई और खून निकलने लगा।

दरअसल भनेसर मिशन निवासी श्याम लाल डहरिया पेशे से मिस्त्री हैं। वह ग्राम किरारी में अपने भांजे की शादी में शामिल होने आए थे। रात करीब आठ बजे वह अपने भांजे राकेश कुर्रे के साथ एनएच-49 स्थित एक ढाबे में खाना खाने पहुंचे। खाना खाते समय उन्होंने रसा मांगा, जिस पर ढाबे के कर्मचारी रवनीत ने अतिरिक्त पैसे देने की बात कही। जब उन्होंने इसका कारण पूछा तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई। शिकायत के मुताबिक, रवनीत ने हाथ में पहने चूड़े से उनके सिर पर वार किया, जिससे सिर फट गया और खून निकलने लगा। शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे भांजे राकेश कुर्रे के साथ भी आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। घटना
के बाद श्याम लाल अपने भांजे के साथ मस्तूरी थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *