Blog

रोपा लगाने गई महिला के सूने घर में चोरी,

नगदी व जेवर पार

बिलासपुर। बेलगहना चौकी क्षेत्र में खेत पर रोपा लगाने गई महिला के सूने मकान को निशाना बनाकर चोरों ने नगदी और सोने के जेवर चोरी कर लिए। चोरों ने घर का ताला तोड़ने के बाद कमरे में रखी पेटी खोलकर उसमें रखे रुपए और आभूषण पार कर दिए। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बेलगहना पुलिस के अनुसार ग्राम अटड्डा निवासी उषा बाई नागवंशी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करती हैं। उन्होंने बताया कि सुबह करीब 11 बजे वह अपने बेटे रघुराज के साथ धान की रोपाई करने खेत गई थीं। घर से निकलते समय उन्होंने मुख्य दरवाजे पर ताला लगा दिया था। शाम करीब चार बजे जब मां-बेटे घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के भीतर जाने पर कमरे का ताला भी टूटा मिला। कमरे में रखी लोहे की पेटी का ताला खुला हुआ था। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने पहले महिला के पर्स से पेटी की चाबी निकाली और उसी चाबी से पेटी खोलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। महिला के अनुसार, पेटी में रखे 5 हजार रुपए नगद, एक पुराना सोने का छोटा लॉकेट और एक जोड़ी सोने की फुल्ली चोरी हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *