Blog

ई बसों की रूट के लिए अर्बन सोसायटी ने मांगे सुझाव,ई मेल या निगम कार्यालय में दे सकते हैं सुझाव

पीएम ई बस सेवा के तहत बिलासपुर को मिली है 50 बसों की स्वीकृति

ई मेल आईडी के ज़रिए या नगर निगम कार्यालय विकास भवन में पहुंचकर सुझाव दे सकते हैं।

बिलासपुर- पीएम ई बस सेवा के तहत बिलासपुर को 50 ई बसों की सौगात मिली है,जिसके जल्द ही शुरू होने की उम्मीद है। ई बसों के संचालन के लिए रूट चार्ट भी तैयार किया जा रहा है,इसी तारतम्य में बिलासपुर जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी द्वारा आमजनों विशेषकर छात्र और कर्मचारियों से सुझाव मांगा गया है। सुझाव ई मेल आईडी के ज़रिए या नगर निगम कार्यालय विकास भवन के अर्बन सोसायटी के कक्ष क्रमांक 42 में आकर लिखित सुझाव भी दिया जा सकता है। विदित है कि ई बसों का संचालन बिलासपुर जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी द्वारा किया जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर केंद्रीय शहरी एवं आवासन मंत्रालय द्वारा देश भर में ई बसों के संचालन के लिए पीएम ई बस सेवा की शुरूआत की गई है। जिसके तहत
बिलासपुर जिले को प्रधानमंत्री ई-बस सेवा हेतु 50 ए.सी. बसों की स्वीकृति प्रदान की गई है। इन बसों के अधिकतम उपयोग के लिए विश्वविद्यालयों ,शैक्षणिक संस्थान, जहां बिलासपुर के आसपास से छात्र आते हैं, औद्योगिक संस्थान जहां पर कर्मचारी आसपास के गांवो से रोजगार हेतु बिलासपुर प्रति दिवस आते हैं। व्यावसायिक काम्पलेक्स जहां प्रति दिवस कर्मचारी आते हैं ऐसे सभी संस्थानो, कर्मचारियों के आने-जाने हेतु ए.सी. बसों की सुविधा उपलब्ध कराए जाने के लिए बिलासपुर जिला अर्बन पब्लिक सर्विस सोसायटी द्वारा सुझाव लिया जा रहा है। सोसायटी द्वारा बनाए रूट और प्राप्त सुझावों के आधार पर बिलासपुर में चलने वाले ई बसों का संचालन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *