Blog

साक्षर से शिक्षित, बच्चों को निशुल्क शिक्षा, नागार्जुन बुद्ध विहार समिति ने किया शिक्षकों का सम्मान

बिलासपुर। नागार्जुन बुद्ध विहार अंबेडकरनगर में आज गुरु पूर्णिमा केअवसर पर साक्षर से शिक्षित की ओर स्कूल के गुरुजनों का सम्मान किया गया ‌ । पिछले 9 सालों से अंबेडकर युवा मंच के द्वारा बच्चों के लिए निशुल्क कक्षा का संचालन संध्याकालीन समय में अंबेडकर स्कूल में किया जा रहाहै। 2017 से लगातार शिक्षा के क्षेत्र में अंबेडकर युवा मंच के सदस्यों के द्वारा कार्य किया जारहा है। जिसमें काफी संख्या में यहां प्राइमरी एवं मिडिल, हाई स्कूल के बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जा रहीहै। पिछले कई वर्षों से
साक्षर से शिक्षित की और मिशन को आगे बढ़ाने वाले शिक्षक देवेंद्र मोडघरे,, रश्मि खोबरागड़े, , शारदा चौहान , अनुष्का देवांगन , रेशमी अहिरवार, पायलसाहू, कुणाल पटेल, निशा गोंड, सुमित दामके को आज पूर्णिमा के अवसर पर नागार्जुन बुद्ध विहार परिवार के द्वारा साल एवं दुपट्टा एवं फूल से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नागार्जुन बुद्ध विहार परिवारके हरीश वाहने, नरेंद्र रामटेके,नारायण हुमने, मगन गेडाम, सुखनंदन मेश्राम, एम आर बामबोड़े, अशोक वाहने, चमन हुमने, सरोज नागदौने, चंद्रकला हुमने, उजाला चंद्रिका पुरे, संस्कृति रामटेके, सत्यभामा नंदा गौरी, श्यामा हुमने,, आदि सदस्यों ने सभी युवा शिक्षकों को सम्मानित कर उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने , बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए बधाई दी। गुरु पूर्णिमा पर आयोजित सम्मान समारोह में बौद्ध समाज के अध्यक्ष सारंग राव हमने विशेष रूप से मौजूद थे। आज कुणाल रामटेके के जन्मदिन पर उनका भी समाज के लोगों ने सम्मान किया। इनमें तो कुछ शिक्षक ऐसे हैं जो इसी स्कूल में पढ़कर आज बच्चों को शिक्षित कर रहे हैं। अंबेडकर युवा मंच के द्वारा इस मिशन की शुरुआत की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *