सरकंडा पुलिस एवं स्वयं सिद्धा फाउंडेशन और पुन : हरियाली की संयुक्त पहलथाना परिसर में वृक्षारोपण किया गया और हरियाली का संदेश

बिलासपुर | पर्यावरण संरक्षण की दिशा में स्वयं सिद्धा फाउंडेशन ने एक और सराहनीय कदम उठाया।आज सरकंडा थाना परिसर में SSP श्रीमान रजनेश सिंह जी के मार्गदर्शन एवं में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम थाना सरकंडा आयोजित किया गया।
इस दौरान पुलिसकर्मियों और फाउंडेशन के सदस्यों ने मिलकर छायादार, फलदार एवं ऑक्सीजन युक्त सैकड़ों पौधे रोपे।

अध्यक्ष चंचल सलूजा ने कहा –
“पेड़ लगाना ही काफी नहीं है। उन्हें सुरक्षित रखना और बड़ा करना भी हमारी जिम्मेदारी है। स्वयं सिद्धा फाउंडेशन का लक्ष्य है बिलासपुर के हर कोने को हरा-भरा बनाना।”
थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने कहा –
“कानून व्यवस्था के साथ पर्यावरण की रक्षा भी जरूरी है। पुलिस और समाज मिलकर ही स्वच्छ बिलासपुर बना सकते हैं।

फाउंडेशन ने संकल्प लिया कि आगे शहर के सभी थाना, स्कूल और सार्वजनिक स्थानों पर लगातार वृक्षारोपण किया जाएगा। थाना प्रभारी प्रदीप आर्य निरीक्षक संजय शिंदे शैलेंद्र सिंह बलबीर सिंह मिथिलेश सोनी श्रवण टंडन थाना स्टाफ मौजूद रहे
इस पहल की शहरवासियों ने जमकर सराहना की।